न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर
Home » कार्यवाही » “डेढ़ लाख के लालच में दोस्त बना जल्लाद: उधारी से बचने को नशे की हेवी डोज देकर ली युवक की जान, झाड़ियों में फेंककर फरार”

“डेढ़ लाख के लालच में दोस्त बना जल्लाद: उधारी से बचने को नशे की हेवी डोज देकर ली युवक की जान, झाड़ियों में फेंककर फरार”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। वैशाली देवी पत्नी दीपक भदौरिया निवासी हरिपुर कला शान्ति मार्ग थाना रायवाला देहरादून द्वारा ख़ुद के पुत्र सहजल उर्फ साहिल भदौरिया उम्र-25 वर्ष का 24 दिसंबर को घर से अपने दोस्त के साथ लालपुल ज्वालापुर पर आकर कहीं गुम हो जाने के सम्बन्ध में कोतवाली ज्वालापुर पर गुमशुदगी दर्ज की गयी थी।30 दिसंबर को सूचना प्राप्त हुई कि गुमशुदा सहजल उर्फ साहिल भदौरिया का शव लाल पुल ज्वालापुर के पास झाडियां में पडा है जिस पर ज्वालापुर पुलिस द्वारा शव को कब्जे पुलिस लेकर पंचायतनामा व पोस्टमार्डम कराया गया।

गुमशुदा का शव मिलने पर उसके परिजनों द्वारा मृतक/गुमशुदा सहजल उर्फ साहिल भदौरिया की हत्या उसके दोस्त ने करने संबंधी तहरीर के आधार पर 31 दिसंबर को पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना व0उ0नि0 खेमेन्द्र गंगवार के सुपुर्द की गयी। अभियोग के सफल अनावरण को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा मामले की गम्भीरता को देखते हुए घटना की सत्यता सामने लाने व आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। जिसपर कोतवाली ज्वालापुर की गठित टीम द्वारा कल अभियुक्त आर्य गिरी को पुराना रानीपुर मोड रेलवे अण्डर पास से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि सहजल उर्फ साहिल भदौरिया उपरोक्त और मैं दोनो काफी पुराने दोस्त है पहले हमने कपडे बिक्री का पार्टनरशीप में काम भी किया था। हम दोनो नशे के आदि हो गये थे और हम दोनो ने कई बार साथ में इन्जेशन से एविल का व स्मैक का नशा किया गया। मैने कपडे व्यापार के डेढ लाख रुपये अपने दोस्त सहजल उर्फ साहिल भदौरिया को देने थे जिस कारण मैने उसे एविल व स्मैक को मिलाकर हेवी डोज तैयार की और पहले थोडी डोज खुल ली और बाकी बची सारी डोज अपने दोस्त सहजल उर्फ साहिल भदौरिया को लगा दी थी।

ALSO READ  "उत्तराखंड STF की बड़ी कामयाबी: 1 करोड़ से ज्यादा नकली टैबलेट बनाने वाला फैक्ट्री मालिक देवी दयाल गुप्ता गिरफ्तार, ब्रांडेड दवाओं की धज्जियां उड़ाने वाला गिरोह बेनकाब!"

मुझे पता था कि इतनी अधिक डोज लगाने से यह मर जायेगा और मुझे डेढ लाख रुपये भी नही देने पडेगें। इसके बाद वह झाडियों में बैहोश होकर गिर गया तब मुझे लगा कि अब सहजल उर्फ साहिल भदौरिया की मौत हो जायेगी और मै डर गया जिसके बाद मै वहां से उसकी स्कूटी लेकर अपने घर आ गया था। उसके बाद सहजल उर्फ साहिल भदौरिया की माता व कुछ अन्य लोग उसके बारे में पूछने मेरे घर आये पर मैं घबरा गया था और मैने सच नही बताया और स्कूटी की चाबी उन्हे दे दी थी। घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने भी मेरे से पूछताछ की थी पर मैने दरोगा जी को भी डर के मारे कुछ नही बताया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त आर्य गिरी उपरोक्त को बाद पूछताछ व मेडिकल परीक्षण के मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

मुकदमा उपरोक्त में गिरफ्तार अभियुक्त आर्य गिरी उपरोक्त की निशादेही पर ज्वालापुर पुलिस द्वारा घटनास्थल से मृतक सहजल उर्फ साहिल भदौरिया व उसके दोस्त अभियुक्त आर्य गिरी उपरोक्त द्वारा नशे में प्रयुक्त की गयी सामग्री 01 खाली इन्जेक्शन सीसी एविल 10ml व 02 खाली सिरिन्ज सूई लगी हुई तथा 02 प्लास्टिक के रेपर बरामद किये गये। गिरफ्तार अभियुक्त

आर्य गिरी पुत्र विनोद गिरी निवासी दुर्गा घाट शमशान घाट रोड खडखडी कोतवाली नगर हरिद्वार का चालान कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 6 4
Users Today : 117
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 6 4
Users Today : 117
Users Yesterday : 930