न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » कार्यवाही » “तमंचे की गूंज पर रानीपुर पुलिस की गरज। दादूपुर गोविन्दपुर फायरिंग कांड में 20 साल का आरोपी दबोचा, इलाके में मचा हड़कंप”

“तमंचे की गूंज पर रानीपुर पुलिस की गरज। दादूपुर गोविन्दपुर फायरिंग कांड में 20 साल का आरोपी दबोचा, इलाके में मचा हड़कंप”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार।कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम दादूपुर गोविन्दपुर में हुई फायरिंग की घटना में रानीपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना दिनांक 30 दिसंबर 2025 की है, जब एक राय होकर कई आरोपी गाड़ियों से मौके पर पहुंचे और लाठी-डंडों व तमंचों से लैस होकर वादी पर जानलेवा हमला किया। आरोप है कि हमलावरों ने वादी को गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की नीयत से फायरिंग की और गंभीर धमकी दी।घटना के संबंध में वादी शाकिर पुत्र इस्लाम निवासी ग्राम दादूपुर गोविन्दपुर की तहरीर पर दिनांक 31 दिसंबर 2025 को कोतवाली रानीपुर में मु0अ0सं0 504/25 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जहां से 315 बोर के दो खोखा कारतूस बरामद किए गए।

लगातार दबिश के दौरान 31 दिसंबर 2025 की रात्रि को पुलिस ने नामजद आरोपी अर्श पुत्र अलीम, निवासी मोहल्ला कस्साबान ज्वालापुर (उम्र 20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार कार्रवाई कर रही है।

Share This
ALSO READ  उत्तराखंड का बड़ा खुलासा: शादी डॉट कॉम पर "मनीष" निकला असली में मोनिश – हिंदू युवती से शादी कर दहेज और धर्म परिवर्तन के लिए डाला दबाव, आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 2 4 7
Users Today : 1304
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 2 4 7
Users Today : 1304
Users Yesterday : 886