न्यूज़ फ्लैश
“2 घंटे की मूसलाधार बारिश से हरिद्वार में मचा हड़कंप! सूखी नदी बनी उफनता सैलाब, बह गईं कई गाड़ियां… क्रेन और हाइड्रा से चला हाई वोल्टेज रेस्क्यू ऑपरेशन” “कांवड़ यात्रा से पहले एक्शन मोड में नगर निगम रुड़की, कांवड़ पटरी मार्ग पर चला महा स्वच्छता अभियान!” “आपदा पर अब नहीं होगी देरी! सेना और यूएसडीएमए ने मिलाया दम, गोल्डन ऑवर में होगा सबसे तेज़ रेस्क्यू ऑपरेशन” “प्लास्टिक छोड़ो, प्रकृति जोड़ो!” — मुख्यमंत्री धामी का बड़ा संकल्प, जनभागीदारी से बनेगा सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड “80वें स्वतंत्रता दिवस पर पूरे उत्तराखंड में होगा भव्य आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं, रक्तदान, वृक्षारोपण और देशभक्ति कार्यक्रमों के दिए गए निर्देश: मुख्य सचिव” “गढ़वाल में हाई अलर्ट! आयुक्त आनंद स्वरूप का बड़ा एक्शन—बंद सड़कें तुरंत खोलो, राहत कार्यों में जरा भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं, चारधाम यात्रियों की सुरक्षा सबसे पहले!”
Home » शुभकामनाएं » “नववर्ष पर शासकीय आवास बना शुभकामनाओं का केंद्र: सीएम पुष्कर सिंह धामी से मंत्री-विधायकों, अधिकारियों और ITBP सहित केंद्रीय संगठनों ने की शिष्टाचार भेंट, बोले—2026 होगा उत्तराखण्ड के विकास का निर्णायक वर्ष”

“नववर्ष पर शासकीय आवास बना शुभकामनाओं का केंद्र: सीएम पुष्कर सिंह धामी से मंत्री-विधायकों, अधिकारियों और ITBP सहित केंद्रीय संगठनों ने की शिष्टाचार भेंट, बोले—2026 होगा उत्तराखण्ड के विकास का निर्णायक वर्ष”

(शहजाद अली हरिद्वार) उत्तराखंड। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शासकीय आवास पर मंत्रीगणों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों, शासन-प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों-कर्मचारियों तथा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएँ दीं। ITBP सहित केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों व संगठनों के उच्चाधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी।मुख्यमंत्री ने सभी आगंतुकों का हार्दिक स्वागत करते हुए शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नया वर्ष नई ऊर्जा, नए संकल्प और नए अवसरों का प्रतीक होता है, जो हमें समाज और राज्य की सेवा के प्रति और अधिक दृढ़ संकल्पित करता है।उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 उत्तराखण्ड की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण वर्ष सिद्ध होगा। इस वर्ष राज्य सरकार सुशासन, जनकल्याण और आत्मनिर्भरता के लक्ष्यों की दिशा में और अधिक सशक्त कदम बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि जन-जन तक विकास योजनाओं का लाभ पहुँचाना, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करना, महिलाओं को सशक्त बनाना, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण तथा प्रदेश की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण सरकार की प्रमुख प्राथमिकताएँ हैं। देवभूमि उत्तराखण्ड के धार्मिक स्वरूप को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए सरकार कृतसंकल्प है।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शासन-प्रशासन और जनता के सहयोग से उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में स्थान दिलाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह वर्ष एक महत्वपूर्ण पड़ाव सिद्ध होगा।मुख्यमंत्री ने सभी लोगों से एकजुट होकर राज्य के विकास में जुटे रहने का आह्वान किया। उन्होंने प्रदेश के नागरिकों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि नया वर्ष सबके जीवन में खुशियाँ, सफलता और नई संभावनाएँ लेकर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 2 7 4 3
Users Today : 388
Users Yesterday : 723
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 2 7 4 3
Users Today : 388
Users Yesterday : 723