न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » सख्त » “उद्योग मित्रों की समस्याओं पर सीडीओ सख्त, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश — एकल खिड़की बैठक में पेयजल, स्ट्रीट लाइट, सड़क सुरक्षा व बस स्टॉप जैसे अहम मुद्दों पर बड़े फैसले”

“उद्योग मित्रों की समस्याओं पर सीडीओ सख्त, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश — एकल खिड़की बैठक में पेयजल, स्ट्रीट लाइट, सड़क सुरक्षा व बस स्टॉप जैसे अहम मुद्दों पर बड़े फैसले”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। उद्योग मित्रों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय उद्योग मित्र समिति एकल खिड़की जिला प्राविधिक समिति की बैठक आहूत की गयी। जिसमें विभिन्न औद्यौगिक इकाईयों के प्राप्त प्रस्तावों एवं समस्याओं की समीक्षा की गयी।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि उद्योग बंधुओं की जो भी समस्याएं है उन समस्याओं का सम्बन्धित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि जिन इकाईयों में पेय जल की समस्या है एवं उन क्षेत्रों में प्राथमिकता से कार्य किया जाए तथा सलेमपुर राजपूताना औद्योगिक क्षेत्र में स्ट्रीट लाईट लगाने हेतु एचआरडीए को आवश्यक कार्यवाही के निदेश दिये। राष्ट्रीय राजमार्ग भगवानपुर में ग्राम रायपुर से ग्राम चौल्ली तक सड़क पर कोई दुघटना न हो इसके लिए एनएचआई रूड़की को वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिये। रायपुर व म्हाड़ी चौक पर बस स्टॉप की आवश्यकता पर मुख्य विकास अधिकारी ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने महा प्रबन्धक उद्योग को निर्देश दिये है कि एकल खिड़की व्यवस्था के तहत प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार ससमय अनुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करे तथा जो आवेदन विभिन्न विभागों के स्तर पर लम्बित है उनसे आपसी समन्वय के साथ लम्बित आवेदनों का निस्तारण तत्परता से करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि मिनी औद्योगिक इकाईयों को आवंटित भूखण्ड/शेड के पश्चात इकाईयों की स्थापना उत्पादन नही किया जा रहा है तो ऐसे इकाईयों को अंतिम अवसर देते हुए समाचार पत्रों में सूचना प्रेषित करने के निर्देश दिये। बैठक में प्राप्त ब्याज उपादान के मामलों में सहमति संस्तुति की गयी।

बैठक में महा प्रबन्धक उद्योग उत्तम कुमार तिवारी, श्रम विभाग से प्रशान्त कुमार, अग्नि शमन अधिकारी वंश यादव, अधिशासी अभियंता लोनिवि रूड़की विपुल सैनी, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम रूड़की अमरजीत कौर, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार ऋषभ उनियाल, आरएम सिड़कुल कमल किशोर, उद्योग मित्र में गौतम कपूर, हरेन्द्र गर्ग, केतन भारद्वाज, भारती, एसके पाण्डे, सुनील कुमार पाण्डे सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न औद्योगिक इकाईयों के बंधु उपस्थित रहे।

67 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *