न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दशहरा महोत्सव में CM धामी का बड़ा संदेश, सत्य-धर्म की विजय और रामराज्य के आदर्शों के साथ सशक्त उत्तराखण्ड बनाने का संकल्प BIG BREAKING:: विजयदशमी पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे नवोदय नगर और भेल के सेक्टर BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस!
Home » हादसा » “हद्दीपुर में खनन माफिया का कहर! बजरी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला, मौत के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा—चार घंटे तक सड़क जाम, हंगामा”

“हद्दीपुर में खनन माफिया का कहर! बजरी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला, मौत के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा—चार घंटे तक सड़क जाम, हंगामा”

(शहजाद अली हरिद्वार)कलियर। थाना क्षेत्र के हद्दीपुर गांव मे बजरी से भरी टैक्टर ट्राली ने बाइक सवार दो व्यक्तियों को कुचल दिया। जिससे बाइक सवार दोनों व्यक्तियों की मोके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक टैक्टर ट्राली लेकर फरार हो गया। ,सुचना पर मृतकों के परिजन व ग्रामीण दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए है और शव को उठाने से मना कर दिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत किया, ग्रामीणों ने दोनों के शव को सड़क और रखकर करीब साढ़े चार घंटे हंगामा किया,मृतकों की शिनाख्त मटरू (52), चंद्र कुमार (60) निवासीगण इब्राहिमपुर के रूप में हुई। बाइक सवार दोनों व्यक्ति हद्दीपुर से अपने गांव जा रहे थे। मृतक चन्द्र कुमार पूर्व उप प्रधान है। एसपी देहात शेखर चंद सूयाल, सीओ रुड़की नरेंद्र पंत के द्वारा काफ़ी समझाने पर ग्रामीण माने। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेजा। पुलिस दुर्घटना कर फरार हुए टैक्टर-ट्राली चालक की तलाश कर रही है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

बता दे कि जनपद में अचानक दुर्घटनाएं बढ़ गई है। हरिद्वार- लक्सर मार्ग पर दो सगे भाइयों की डंपर की चपेट में आकर मौत हो गई थी। इसके बाद इसी मार्ग पर एक टेंट व्यवसायी की दुर्घटना में मौत हुई और आज यह हद्दीपुर में दो लोगों मौत हो गई।

 

 

ALSO READ  "हरिद्वार में चलते-चलते बनी आग का गोला बस! सर्वानंद घाट के सामने धू-धू कर जली बस, ड्राइवर की सूझबूझ से बचीं दर्जनों जानें"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 0 8
Users Today : 17
Users Yesterday : 811
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 0 8
Users Today : 17
Users Yesterday : 811