न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » अभियान » “नशा मुक्त भारत का महा अभियान: 07 दिसंबर को हरिद्वार में लगेगा बहुउद्देशीय जागरूकता शिविर, शीर्ष अधिकारियों की तैयारियों को मिली रफ्तार!”

“नशा मुक्त भारत का महा अभियान: 07 दिसंबर को हरिद्वार में लगेगा बहुउद्देशीय जागरूकता शिविर, शीर्ष अधिकारियों की तैयारियों को मिली रफ्तार!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। नशामुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए 07 दिसंबर को उत्तराखंड विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के संयुक्त तत्वाधान में बहुउद्देशीय जागरूकता जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसके सफल क्रियान्वयन के लिए जिलाधिकारी दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय कक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नशा मुक्त भारत जागरूकता बहुउद्देशीय शिविर कार्यक्रम के लिए जिस स्तर पर जो भी कार्यवाही एवं व्यवस्थाएं की जानी हैइसके लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ समय से सभी व्यवस्थाएं को पूर्ण कर ली जाए।उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि बहुउद्देशीय शिविर को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं आम जनमानस को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए स्टॉल लगाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि बच्चों को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखने के लिए स्लोगन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित करने के निर्देश दिए गए।उन्होंने चिकित्साधिकारी को भी निर्देश दिए हैं कि इस बहुउद्देशीय शिविर में स्वास्थ्य कैंप का भी आयोजन किया जाए, जिसमें मानसिक रोगियों का भी परीक्षण कराया जाए। जिससे कि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध हो सके। उन्होंने कृषि,उद्यान, बाल विकास, परिवहन, समाज कल्याण आदि विभागों को अपनी-अपनी योजनाओं के पात्र व्यक्तियों को भी लाभान्वित करने के निर्देश दिए।बैठक में सचिव जिला विधिक प्राधिकरण सीनियर सिविल जज सिमरनजीत कौर ने अवगत कराया है कि उत्तराखंड विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वाधान में 07 दिसंबर को प्रातः 10:00 बजे से कोर कॉलेज में नशा मुक्त भारत जागरूकता बहुउद्देश्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय नैनीताल मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि मुख्य संरक्षक एवं अध्यक्ष यूकेएसएलएसए नैनीताल होंगे।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी आरके सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी अविनाश भदौरिया, सहायक परिवहन अधिकारी निखिल, शर्मा नेहा झा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 0 6
Users Today : 159
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 0 6
Users Today : 159
Users Yesterday : 930