न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:खटीमा में युवाओं से सीधा संवाद, CM धामी बोले—भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी BIG BREAKING:हरिद्वार में SIR पर डीएम मयूर दीक्षित का सख्त रुख, बोले—“किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं हटना चाहिए” BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का अलर्ट! आज कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश BIG BREAKING:उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार का खुला रास्ता, CM धामी का बड़ा प्लान—वैश्विक मांग के मुताबिक कौशल और भाषा प्रशिक्षण पर जोर! BIG BREAKING:SIR पर बड़ा अपडेट: प्रदेश में 94% अनमैप्ड-विसंगति वाले मतदाताओं की सुनवाई पूरी, फार्म 6, 7 और 8 के निस्तारण को एक सप्ताह की डेडलाइन BIG BREAKING:जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! 13 सैंपल लिए, Blinkit समेत ब्रेड-टोफू कंपनियों को नोटिस, दो मामलों में कोर्ट पहुंचा मामला
Home » बैठक » “आर्य समाज के 150 वर्ष पूरे: हरिद्वार में 23 नवंबर की भव्य शोभायात्रा की तैयारियों को स्वामी यतीश्वरानंद ने दिया नया तेवर, बहादराबाद में मंथन से उठा आयोजन का जोश”

“आर्य समाज के 150 वर्ष पूरे: हरिद्वार में 23 नवंबर की भव्य शोभायात्रा की तैयारियों को स्वामी यतीश्वरानंद ने दिया नया तेवर, बहादराबाद में मंथन से उठा आयोजन का जोश”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद आज माँ सरस्वती पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बहादराबाद में आर्य समाज के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए। हरिद्वार में आगामी 23 नवंबर को प्रस्तावित शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर यह बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन समिति के पदाधिकारियों, स्कूल प्रबंधन तथा स्थानीय समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि आर्य समाज ने पिछले डेढ़ सौ वर्षों में समाज सुधार, शिक्षा विस्तार और संस्कार निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसे में 150वीं वर्षगांठ का यह आयोजन हरिद्वार के लिए गौरवपूर्ण अवसर है। उन्होंने शोभायात्रा को भव्य और अनुशासित बनाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि यह यात्रा आर्य समाज के सिद्धांतों—सत्य, धर्म और मानव सेवा—का संदेश जन-जन तक पहुँचाएगी।बैठक में शोभायात्रा के मार्ग, सुरक्षा प्रबंध, सांस्कृतिक झांकियों, तथा प्रतिभागियों के स्वागत से संबंधित विस्तृत चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने कहा कि यह कार्यक्रम समाज को एकजुट करने और नई पीढ़ी को आर्य समाज के आदर्शों से परिचित कराने का एक उत्कृष्ट माध्यम होगा।

ALSO READ  "हरिद्वार में वित्तीय क्रांति की तैयारी! 15 जून से 15 जुलाई तक 318 ग्राम पंचायतों में लगेंगे विशेष कैंप, हर पात्र परिवार को मिलेगा बैंकिंग और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 8 7 8
Users Today : 370
Users Yesterday : 1253
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 8 7 8
Users Today : 370
Users Yesterday : 1253