न्यूज़ फ्लैश
“सुमन नगर में सरकारी जमीन पर फिर नजर! वन भूमि और सिंचाई विभाग की संरक्षित पट्टी में अवैध रास्ता बनाने की कोशिश से हड़कंप” “उत्तराखण्ड में फर्जी आर्म्स लाइसेंस का सबसे बड़ा खुलासा! जाली आधार, नकली दस्तावेज और असली हथियारों का खतरनाक खेल बेनकाब, STF के रडार पर पूरा गैंग — 10 फर्जी लाइसेंसों से खरीदे गए असलहों ने उड़ाए होश!” “कुंभ 2027 की तैयारी में हरित क्रांति! विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का महाअभियान, हजारों पौधों से सजेंगे घाट और सड़कें” “कांवड़ यात्रा और कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में हाई अलर्ट!डीएम मयूर दीक्षित पहुंचे निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर, बोले— 30 जून तक हर हाल में पूरा करें काम, नहीं चलेगी कोई ढिलाई!” “देहरादून में डीएम का बड़ा एक्शन: धीमी रफ्तार पर यूपीसीएल के अधीक्षण अभियंता का वेतन रोका, 5 दिन में भूमिगत बिजली लाइन का काम पूरा करने का अल्टीमेटम!” “वायरल वीडियो ने पहुंचाया सलाखों तक! बीएचईएल रोड पर स्टंटबाजी और हुड़दंग करने वाले युवकों पर रानीपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो बाइक सीज”
Home » बिगुल » “हरिद्वार से गूंजा खेल महाकुंभ का बिगुल! खेल मंत्री रेखा आर्या बोलीं—अब हर मैदान से निकलेगा चैंपियन, लक्ष्य है भारत को खेल महाशक्ति बनाना!”

“हरिद्वार से गूंजा खेल महाकुंभ का बिगुल! खेल मंत्री रेखा आर्या बोलीं—अब हर मैदान से निकलेगा चैंपियन, लक्ष्य है भारत को खेल महाशक्ति बनाना!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। बुधवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरिद्वार रोशनाबाद के वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम में राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर आयोजित हो रही है इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से कुल 14 टीम हिस्सा ले रही है।इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खिलाड़ी देश को खेल महाशक्ति बनाने का लक्ष्य तय करें और फिर इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए तन मन से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल संस्कृति बहुत तेजी से विकसित हुई है और अब खेल व खिलाड़ियों के प्रति समाज की सोच में बड़ा सकारात्मक बदलाव आ चुका है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें पदक जीतने पर अधिकतम नगद इनाम राशि, सरकारी नौकरियों में चार प्रतिशत आरक्षण और आउट ऑफ टर्न जॉब देने की व्यवस्था पहले ही कर चुकी है। उन्होंने खिलाड़ियों को उत्साहित करते हुए कहा कि 2036 का ओलंपिक, जो संभव तक भारत में आयोजित होगा, उसके लिए खुद को अभी से तैयार करे।इस अवसर पर उत्तराखंड के परंपरागत खेल पिट्ठू के भी एक प्रदर्शनी मैच का आयोजन किया गया।इस अवसर पर विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल गर्ग, मंडल अध्यक्ष बिंदर पाल, सीडीओ ललित नारायण मिश्रा, जिला खेल अधिकारी शबाली गुरुंग आदि उपस्थित रहे।

स्टेट टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू

खेल मंत्री रेखा आर्या ने रोशनाबाद खेल परिसर में स्थित मल्टीपरपज योगस्थली स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बुधवार को हेमलता कोहली मेमोरियल उत्तराखंड स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप का भी उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को अपना हुनर निखारने के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही खेल सुविधाओं का नियमित रूप से लाभ उठाने के लिए कहा।

289 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 3 0 9 5
Users Today : 66
Users Yesterday : 757

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“उत्तराखण्ड में फर्जी आर्म्स लाइसेंस का सबसे बड़ा खुलासा! जाली आधार, नकली दस्तावेज और असली हथियारों का खतरनाक खेल बेनकाब, STF के रडार पर पूरा गैंग — 10 फर्जी लाइसेंसों से खरीदे गए असलहों ने उड़ाए होश!”

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 3 0 9 5
Users Today : 66
Users Yesterday : 757