न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » संकल्प » “उत्तराखंड रजत जयंती पर हरिद्वार जिला पंचायत का स्वच्छता संकल्प — बहादराबाद व सलेमपुर बाजार से 2.25 कुंतल पॉलिथीन कचरा हटाकर बनाया स्वच्छता का नया कीर्तिमान!”

“उत्तराखंड रजत जयंती पर हरिद्वार जिला पंचायत का स्वच्छता संकल्प — बहादराबाद व सलेमपुर बाजार से 2.25 कुंतल पॉलिथीन कचरा हटाकर बनाया स्वच्छता का नया कीर्तिमान!”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार।उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती स्थापना वर्षगांठ के सुअवसर पर हरिद्वार जनपद में स्वच्छता को समर्पित विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देशानुसार यह अभियान जनपद के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 05 नवम्बर 2025 को हरिद्वार जिला पंचायत द्वारा ग्रामीण बाजार बहादराबाद एवं सलेमपुर क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान जिला पंचायत की स्वच्छता टीमों ने बाजारों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों से पॉलिथीन, प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री एकत्रित की। इस सफाई अभियान के अंतर्गत कुल लगभग 2.25 कुंतल पॉलिथीन व प्लास्टिक कचरा एकत्र किया गया, जिसे तत्पश्चात कम्पेक्टर शैडों में सुरक्षित निस्तारण हेतु पहुँचाया गया।जिला पंचायत अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान उत्तराखंड की स्वर्णिम 25 वर्ष की यात्रा को स्वच्छ और पर्यावरण हितैषी राज्य के रूप में आगे बढ़ाने का प्रतीक है। लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्थानीय निवासियों, व्यापारियों और स्वयंसेवी संस्थाओं की सहभागिता भी सुनिश्चित की गई।स्वच्छता अभियान के इस प्रयास से न केवल ग्रामीण बाजारों का वातावरण स्वच्छ हुआ, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक सार्थक कदम उठाया गया। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे पॉलिथीन का प्रयोग न करें और “स्वच्छ उत्तराखंड – सुंदर उत्तराखंड” के लक्ष्य में अपना योगदान दें।

ALSO READ  "मुख्यमंत्री धामी से मिले रुद्रप्रयाग के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि: पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने और राज्य विकास में जुटने का लिया संकल्प"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 4 1
Users Today : 94
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 4 1
Users Today : 94
Users Yesterday : 930