न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर
Home » चेतावनी » “प्रधान नीरज चौहान की सख्त पहल: गांव की गलियों में चला स्वच्छता का बुलडोज़र, गंदगी फैलाने वालों को मिली कड़ी चेतावनी!”

“प्रधान नीरज चौहान की सख्त पहल: गांव की गलियों में चला स्वच्छता का बुलडोज़र, गंदगी फैलाने वालों को मिली कड़ी चेतावनी!”

(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद। ग्राम पंचायत अतमलपुर बौग्ला में प्रधान नीरज चौहान के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत गांव की सड़कों पर फैले गोबर और कूड़े-कचरे को जेसीबी की मदद से हटाया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत के कर्मचारी एवं ग्रामीण भी अभियान में शामिल हुए। प्रधान नीरज चौहान ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा साल में दो से तीन बार इस प्रकार का स्वच्छता अभियान चलाया जाता है ताकि गांव की सफाई व्यवस्था दुरुस्त बनी रहे और लोगों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।प्रधान ने ग्रामीणों से अपील की कि वे सड़क पर कूड़ा या गोबर न फेंकें, क्योंकि इससे न केवल गांव की सुंदरता प्रभावित होती है बल्कि बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि बार-बार समझाने के बाद भी जो लोग सड़क पर कूड़ा या गोबर फैलाते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ ग्राम पंचायत कानूनी कार्रवाई करेगी। ऐसे लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।प्रधान नीरज चौहान ने कहा कि स्वच्छता सभी की जिम्मेदारी है और गांव को साफ-सुथरा रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि जब तक हर व्यक्ति स्वयं जिम्मेदारी नहीं लेता, तब तक गांव पूरी तरह स्वच्छ नहीं बन सकता। ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सब मिलकर अतमलपुर बौग्ला को स्वच्छ और सुंदर गांव बनाने में योगदान दें।

ALSO READ  "19 से 22 जुलाई तक मौसम का महाअलर्ट! उत्तराखंड में रेड-अलर्ट के साथ भारी बारिश का खतरा, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये चेतावनी"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 6 6
Users Today : 119
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 6 6
Users Today : 119
Users Yesterday : 930