न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बिजली निगमों की वित्तीय सेहत सुधारने के लिए CM धामी का बड़ा एक्शन, सरकारी विभागों पर 539 करोड़ के बकाये पर सख्त निर्देश! BIG BREAKING:: उत्तराखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, CM धामी ने अधिकारियों को किया हाई अलर्ट, पर्यटकों की आवाजाही पर भी सख्ती के निर्देश BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी ने पत्नी गीता धामी संग पारंपरिक रीति-रिवाजों से मनाया करवाचौथ, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: हरिद्वार में सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, सड़कों का होगा थर्ड पार्टी सेफ्टी ऑडिट, कैमरों से होगी निगरानी! BIG BREAKING:: मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल-2026 की भव्य तैयारी शुरू, देश-विदेश के पर्यटकों को मिलेगा संस्कृति, विरासत और मनोरंजन का अनूठा संगम! BIG BREAKING:: उत्तराखंड में विकास को बड़ी रफ्तार! ₹758 करोड़ की दो बड़ी परियोजनाओं समेत पांच प्रस्तावों पर मुहर, कुंभ-2027 की सफाई व्यवस्था के लिए ₹25 करोड़ मंजूर
Home » विकास » “केंद्र में मोदी की पारदर्शिता, राज्य में धामी की ईमानदारी — भ्रष्टाचार मुक्त शासन से उत्तराखंड नई ऊंचाइयों की ओर, दुष्यंत गौतम बोले– विकास की गूंज अब देवभूमि से दिल्ली तक!”

“केंद्र में मोदी की पारदर्शिता, राज्य में धामी की ईमानदारी — भ्रष्टाचार मुक्त शासन से उत्तराखंड नई ऊंचाइयों की ओर, दुष्यंत गौतम बोले– विकास की गूंज अब देवभूमि से दिल्ली तक!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जगजीतपुर हरिद्वार पर उत्तराखंड स्थापना दिवस पर आयोजित रजत जयंती समारोह के अवसर पर 9 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देहरादून में आयोजित होने वाली रैली के संबंध में एक बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा और संचालन महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने की।

जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि आज उत्तराखंड के रजत जयंती समारोह में हम सब अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। हम सौभाग्यशाली हैं कि रजत जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का विधानसभा के विशेष सत्र में मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आंदोलनकारियो ने उत्तराखंड राज्य बनाने में अपनी जान तक न्योछावर कर दी।बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय महामंत्री और भाजपा उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने तैयारी का जायजा लेते हुए कार्यकर्ताओं को कई महत्वपूर्ण बातें बताई। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण अटल बिहारी वाजपेई के द्वारा किया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष लगाव इस राज्य से है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यहां पर भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया है। उन्होंने सशक्त नकल विरोधी कानून और भू अध्यादेश जैसे कानून बनाकर हम सब को गौरान्वित किया है। जिनकी मिसाल पूरे राष्ट्र में दी जाती है। उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में देहरादून पहुंचने का आह्वान किया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुंदन सिंह परिहार ने कहा कि उत्तराखंड के रजत जयंती समारोह में अनेक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। जिसका शुभारंभ धर्मनगरी हरिद्वार से हो चुका है। जिसमें हल्द्वानी में पूर्व सैनिक सम्मेलन, रामनगर में किसान सम्मेलन, और 9 तारीख को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन हम सबको मिलने वाला है।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष और भाजपा हरिद्वार जिले के प्रभारी अनिल गोयल ने सभी मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रभारी से तैयारी के बारे में विशेष बातचीत करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को घर घर जाना है। प्रत्येक व्यक्ति विश्व स्तरीय नेता मोदी को सुनने के लिए तैयार बैठा है हमें सिर्फ तुम को जानकारी देनी है। उन्होंने कहा कि 25 वर्ष पूरे होने पर हमारा उत्तराखंड एक युवा राज्य के रूप में उभर कर सामने आया है। हम सब का दायित्व है कि हम सब सरकार की उपलब्धियां को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद नगर पालिका शिवालिक नगर अध्यक्ष राजीव शर्मा पूर्व विधायक संजय गुप्ता, प्रदेश प्रकोष्ठ सहसंयोजक सचिन अग्रवाल , जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, निपेंद्र चौधरी,आशु चौधरी ,संदीप अग्रवाल,प्रीति गुप्ता, रितु ठाकुर ,पारुल चौहान ,भूप सिंह,पृथ्वी सिंह राणा, राजेंद्र कटारिया, विवेक चौहान, विपिन शर्मा तरुण नय्यर तेलूराम प्रधान,सुशील कुमार, प्रताप प्रधान,निर्मल सिंह, प्रणव यादव ,मनोज कुमार गौतम, विक्रम चौहान, मनीष प्रधान, दीपांशु विद्यार्थी, कमल प्रधान, भगत सिंह, राजकुमार नौटियाल, राजीव भट्ट, सतीश कुमार, अरुण चौहान, शिवम त्यागी सहित अनेकों कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ALSO READ  Haridwar: का बदलेगा कायाकल्प! हर की पैड़ी से रोड़ी बेलवाला तक विकास की ‘महागाथा’, श्रद्धालुओं को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं और सुगम आवागमन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 4 3 9
Users Today : 330
Users Yesterday : 1019
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 4 3 9
Users Today : 330
Users Yesterday : 1019