न्यूज़ फ्लैश
“होली की हुड़दंग बनी खूनी जंग! बिशनपुर कुंडी में मामूली कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, 50 से ज्यादा लोगों के बीच लाठी-डंडे चले, कई घायल — पथरी पुलिस जांच में जुटी” “होली पर बड़ा खतरा टला: सीएनजी से लदे दो ट्रकों की भीषण टक्कर से दहला खानपुर, गैस रिसाव के बीच पुलिस की जान जोखिम में डालकर कार्रवाई, संभावित विस्फोट से बचीं कई जिंदगियां!” “7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां” “7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज” “देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी”
Home » हड़कंप » छठ पूजा पर गंगा में मचा हड़कंप: मां गंगा की लहरों में डूबते युवक को पीएसी तैराक दल ने दिखाया अदम्य साहस, पलभर में बचाई जान!

छठ पूजा पर गंगा में मचा हड़कंप: मां गंगा की लहरों में डूबते युवक को पीएसी तैराक दल ने दिखाया अदम्य साहस, पलभर में बचाई जान!

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। आईपीएस तृप्ति भट्ट के निर्देशन में 40वीं वाहिनी पीएसी की तैराक दल टीम ने रविवार सुबह अद्भुत तत्परता और साहस का परिचय दिया। छठ पूजा के अवसर पर सुबह लगभग 6:30 बजे आरती स्थल रुड़की घाट पर बिहार के गोपालगंज निवासी धनु सिंह (पुत्र श्री हरिमोहन, आयु 25 वर्ष) मां गंगा को तैरकर पार करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

मौके पर तैनात सतर्क पीएसी तैराक दल ने बिना किसी देरी के रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम “ई दल” के सदस्यों — SI इखलाक मलिक, हेड कॉन्स्टेबल मनोज कुमार, हेड कॉन्स्टेबल निर्दोष कुमार, कॉन्स्टेबल अंकुर और कॉन्स्टेबल आशुतोष शर्मा — ने तुरंत गंगा में छलांग लगाई और धनु सिंह को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उनकी इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई।घटना स्थल पर मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने पीएसी टीम की सराहना करते हुए उनके साहस और सेवा भाव को सलाम किया। आईपीएस तृप्ति भट्ट ने भी तैराक दल के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि टीम की तत्परता और अनुशासन पुलिस बल की वास्तविक भावना को दर्शाता है।छठ पूजा जैसे पवित्र पर्व पर गंगा किनारे इस मानवीय संवेदना और पेशेवर दक्षता का प्रदर्शन सभी के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बना।

619 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां”

“7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज”