न्यूज़ फ्लैश
“श्रद्धा, आस्था और दिव्यता के महासंगम में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य रूप से खुले बाबा केदारनाथ धाम के कपाट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बने इस अलौकिक और ऐतिहासिक क्षण के साक्षी” “मां मनसा देवी मार्ग पर डीएम-एसएसपी का सख्त एक्शन 🔥 अपर रोड और उड़न खटोला क्षेत्र में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा फुटपाथ-नाली पर दुकान लगाने वालों को चेतावनी, अब होगी कड़ी कार्रवाई!” “हरिद्वार के सुमन नगर में बड़ी बुलडोजर कार्रवाई: टिहरी पुनर्वास परियोजना की 10 बीघा सरकारी जमीन से अवैध मजार ध्वस्त, भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच चला अभियान—प्रशासन का साफ संदेश, अब नहीं चलेगा अतिक्रमण!” “जून तक चमकेंगी हरिद्वार की सड़कें! मंत्री मदन कौशिक का बड़ा एक्शन—सीवरेज कार्यों में तेजी, आश्रमों-धर्मशालाओं को प्राथमिकता पर PNG कनेक्शन, कुंभ 2027 की तैयारियों पर फुल फोकस” “हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त अभियान, ओवरलोडिंग और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर कसा शिकंजा—खनन सामग्री से भरे 4 डम्पर सीज, वाहन चालकों में मचा हड़कंप!” “बहादराबाद के जय मैक्सवेल अस्पताल में सियासी दिग्गजों का जमावड़ा, त्रिवेंद्र-मदन कौशिक के आगमन से बढ़ी रौनक, भव्य स्वागत ने जीता सबका दिल”
Home » घेराव » रुड़की में उबाल: योगेश प्रमुख पर हमले से भड़का दलित समाज, कोतवाली का घेराव — 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो बड़ा आंदोलन!

रुड़की में उबाल: योगेश प्रमुख पर हमले से भड़का दलित समाज, कोतवाली का घेराव — 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो बड़ा आंदोलन!

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। योगेश पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दलित समाज के विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों कोतवाली का घेराव किया। उन्होंने योगेश को सुरक्षा दिए जाने की मांग भी की। वहीं एसपी देहात ने उन्हें समझाकर शांत किया और कहा कि दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है साथ ही आश्वासन दिया कि जल्द अन्य की गिरफ्तारी होगी।

अंतर्राष्ट्रीय रविदास धाम जनकल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं दलित नेता योगेश प्रमुख पर शुक्रवार शाम कार सवार लोगों ने हमला कर दिया था। यह हमले में योगेश को गंभीर चोटे आई थी और रुड़की में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर स्थिति में हायर सेंटर रेफर किया गया था। मामले को लेकर बीती रात दलित समाज के विभिन्न संगठनों ने कोतवाली घेराव की चेतावनी सोशल मीडिया के माध्यम चली थी। आज विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे। नेशनल भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश कटारिया,प्रदेश अध्यक्ष भीम आर्मी जय भीम संगठन के प्रदेश पर प्रभारी दीपक सेठपुर, अध्यक्ष अंकुश शेरवाल एवं सोनू लाठी ने कहा कि इस प्रकार की घटना बेहद निंदनीय है। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी, योगेश प्रमुख एवं उनके परिवार को सुरक्षा दिए जाने की मांग की। सभी दलित नेताओं ने कहा कि 48 घंटे के अंदर अगर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो समाज के लोग आगे की रणनीति तैयार करेंगे। वहीं कोतवाली पहुंचे लोगों से एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने वार्ता की। उन्होंने बताया कि मामले में अब तक दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द ही कर दी जाएगी। वारदात में इस्तेमाल हुई गाड़ियां पुलिस के कब्जे में आ चुकी है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद से ही पुलिस सक्रिय होकर कार्य कर रही है और किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं सुरक्षा दिए जाने की मांग को शासन तक पहुंचाया जायेगा।

230 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“श्रद्धा, आस्था और दिव्यता के महासंगम में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य रूप से खुले बाबा केदारनाथ धाम के कपाट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बने इस अलौकिक और ऐतिहासिक क्षण के साक्षी”

“मां मनसा देवी मार्ग पर डीएम-एसएसपी का सख्त एक्शन 🔥 अपर रोड और उड़न खटोला क्षेत्र में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा फुटपाथ-नाली पर दुकान लगाने वालों को चेतावनी, अब होगी कड़ी कार्रवाई!”

“हरिद्वार के सुमन नगर में बड़ी बुलडोजर कार्रवाई: टिहरी पुनर्वास परियोजना की 10 बीघा सरकारी जमीन से अवैध मजार ध्वस्त, भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच चला अभियान—प्रशासन का साफ संदेश, अब नहीं चलेगा अतिक्रमण!”

“हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त अभियान, ओवरलोडिंग और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर कसा शिकंजा—खनन सामग्री से भरे 4 डम्पर सीज, वाहन चालकों में मचा हड़कंप!”