न्यूज़ फ्लैश
“kavad यात्रा पर धामी सरकार का मेगा प्लान! CM के सख्त निर्देश—‘सुरक्षित कांवड़, सुव्यवस्थित कांवड़ और स्वच्छ कांवड़’ के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगा फुल फोकस” “पूर्व विधायक अमरीश कुमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया नमन, बोले—उनके संघर्ष और उसूलों की राह पर आगे बढ़े कांग्रेस परिवार” Haridwar: का बदलेगा कायाकल्प! हर की पैड़ी से रोड़ी बेलवाला तक विकास की ‘महागाथा’, श्रद्धालुओं को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं और सुगम आवागमन “Chakrata में ‘विकसित भारत’ मिशन का आगाज, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ” “Roorkee: में चलती कार बनी आग का गोला! मंगलौर-हरिद्वार हाईवे पर धू-धूकर जली नई कार, देखते ही देखते हुई राख” “Haridwar:को CM धामी की बड़ी सौगात! 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन-शिलान्यास, गंगा कॉरिडोर से बदलेगी शहर की सूरत”
Home » कार्यवाही » “कलियर में बिजली चोरों पर निगम की बड़ी कार्रवाई: जिम समेत 23 जगहों पर छापेमारी, हड़कंप मच गया!”

“कलियर में बिजली चोरों पर निगम की बड़ी कार्रवाई: जिम समेत 23 जगहों पर छापेमारी, हड़कंप मच गया!”

(शहजाद अली हरिद्वार)कलियर। विद्युत चोरी की लगातार मिल रही शिकायतों पर संयुक्त टीम ने कलियर के विभिन्न मोहल्लों और बस्तियों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान टीम ने कुल 23 बिजली चोरी के मामले पकड़े। बिजली चोरी करने वालों में कई घरों के साथ-साथ एक जिम में भी बड़े पैमाने पर बिजली चोरी पकड़ी गई है। जिम में अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने के लिए एसी और अन्य उपकरणों को सीधे मेन लाइन से जोड़ा गया था। विजिलेंस की टीम ने सभी मामलों की वीडियोग्राफी भी कराई है।

रूड़की ऊर्जा निगम की एसडीओ अनिता सैनी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कलियर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई और कुल 23 मामले पकड़े गए हैं। इन सभी बिजली चोरों के खिलाफ स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने साफ किया कि बिजली चोरी करने वालों पर आगे भी इसी तरह नकेल कसी जाएगी और यह अभियान जारी रहेगा। टीम में क्षेत्रीय जेई गोपाल सैनी के साथ विजिलेंस के कई अधिकारीगण और लाइनमैन मौजूद रहे। विभाग की इस सख्त कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। ऊर्जा निगम की एसडीओ ने बताया कि चोरी से बिजली का उपयोग करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 5 9 9
Users Today : 920
Users Yesterday : 831
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 5 9 9
Users Today : 920
Users Yesterday : 831