न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » कदम » “टीएचडीसी बनी जीवन संजीवनी: बहादराबाद में 50 टीबी मरीजों को गोद लेकर बांटा पोषण आहार, टीबी मुक्त भारत की ओर मजबूत कदम”

“टीएचडीसी बनी जीवन संजीवनी: बहादराबाद में 50 टीबी मरीजों को गोद लेकर बांटा पोषण आहार, टीबी मुक्त भारत की ओर मजबूत कदम”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। , 25 अक्टूबर 2025। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, ऋषिकेश ने सामाजिक दायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए हरिद्वार जनपद के ब्लॉक बहादराबाद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से उपचार ले रहे 50 क्षय रोगियों को गोद लेकर उन्हें पोषण आहार किट वितरित की।इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. रमेश कुँवर ने टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल समाज में स्वास्थ्य जागरूकता और सहयोग की मिसाल है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरती बहल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।टीएचडीसी की सीएसआर इकाई सेवा-टीएचडीसी द्वारा वितरित खाद्य किट में आटा, दाल, चावल, तेल एवं अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री शामिल थी। इस पहल का उद्देश्य टीबी रोगियों को पोषण संबंधी सहायता प्रदान करना है, क्योंकि संतुलित आहार टीबी से लड़ाई में अत्यंत सहायक है।कार्यक्रम में एनटीईपी के अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि एवं सेवा-टीएचडीसी टीम ने रोगियों को नियमित दवा सेवन और स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में जागरूक किया। फील्ड ऑफिसर श्रीमती ज्योत्सना ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि कोई भी मरीज इलाज के दौरान भोजन या पोषण की कमी न झेले।स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में टीएचडीसी द्वारा यह कदम समाज सेवा की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

ALSO READ  "सीएम धामी ने किया आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन का शंखनाद – 15,000 फीट की ऊँचाई पर दौड़ेगा उत्तराखण्ड, मिलेगा साहसिक पर्यटन को नया आयाम, सीमांत गाँवों को रोज़गार और पहचान, नशा-मुक्ति व स्वस्थ युवा उत्तराखण्ड की ओर मजबूत कदम!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 3 8 7
Users Today : 870
Users Yesterday : 685
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 3 8 7
Users Today : 870
Users Yesterday : 685