न्यूज़ फ्लैश
“जून तक चमकेंगी हरिद्वार की सड़कें! मंत्री मदन कौशिक का बड़ा एक्शन—सीवरेज कार्यों में तेजी, आश्रमों-धर्मशालाओं को प्राथमिकता पर PNG कनेक्शन, कुंभ 2027 की तैयारियों पर फुल फोकस” “हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त अभियान, ओवरलोडिंग और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर कसा शिकंजा—खनन सामग्री से भरे 4 डम्पर सीज, वाहन चालकों में मचा हड़कंप!” “बहादराबाद के जय मैक्सवेल अस्पताल में सियासी दिग्गजों का जमावड़ा, त्रिवेंद्र-मदन कौशिक के आगमन से बढ़ी रौनक, भव्य स्वागत ने जीता सबका दिल” “जनता दरबार में गरजे मंत्री प्रदीप बत्रा: पानी-बिजली से लेकर पुल निर्माण तक सख्त निर्देश, कहा—हर समस्या का होगा तुरंत समाधान” “संत समाज की नई हुंकार: अखिल भारतीय संत आश्रम परिषद का गठन, महामंडलेश्वर प्रबोधानंद गिरी बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, राम विशाल दास को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी” “हरिद्वार को मिला नया वित्तीय सारथी: एडीएम वैभव गुप्ता ने संभाला पदभार, राजस्व वसूली और लंबित मामलों पर रहेगा फोकस”
Home » एक्शन » हाईकोर्ट के आदेश पर बड़ा एक्शन: डीएसओ तेजबल सिंह का तबादला, श्याम आर्य को मिली कमान, रवि सनवाल मुख्यालय अटैच

हाईकोर्ट के आदेश पर बड़ा एक्शन: डीएसओ तेजबल सिंह का तबादला, श्याम आर्य को मिली कमान, रवि सनवाल मुख्यालय अटैच

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। उत्तराखण्ड शासन ने हाइकोर्ट के आदेश का संज्ञान लेते हुए हरिद्वार जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रवि सनवाल को तत्काल स्थानांतरित कर दिया है। तेजबल सिंह को हरिद्वार से जिला पूर्ति अधिकारी के पद पर उद्यम सिंह नगर जबकि रवि सनवाल को क्षेत्रीय अधिकारी के पद से हटाते हुए देहरादून मुख्यालय अटैच कर दिया है फिलहाल हरिद्वार में जिला पूर्ति अधिकारी की ज़िम्मेदारी श्याम आर्य को दी गई है। यह आदेश उत्तराखण्ड के प्रमुख सचिव द्वारा किए गए है। गौरतलब है कि पिछले लंबे समय से फेयर प्राइस शॉप डीलर फैडरेशन द्वारा दोनों अधिकारियों के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल रखा था फैडरेशन ने करोना काल में दोनों अधिकारियों पर राशन डीलरो के भुगतान में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। फैडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कश्यप और राशन डीलर सतेंद्र कुमार ने दोनों अधिकारीयों पर राशन डीलरो से भुगतान की एवज में कमीशन खोरी के गंभीर आरोप के अलावा उन्होंने तेजबल सिंह पर आए से अधिक की संपत्ति होने के भी गंभीर आरोप लगाए थे इतना ही नहीं दोनों अधिकारियो के स्थानांतरण की मांग उत्तराखण्ड की कैबिनेट मंत्री से भी की थी लेकिन जब उनका स्थानांतरण नहीं हुआ तो फेडरेशन ने हाईकोर्ट नैनीताल में एक अपील दायर की थी जिसके आदेश के बाद उत्तराखंड शासन ने जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह और रवि सनवाल को तत्काल हरिद्वार से हटाते हुए एक को उद्यम सिंह नगर और दूसरे को प्रदेश मुख्यालय अटैच कर दिया है। इस आदेश के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

373 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त अभियान, ओवरलोडिंग और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर कसा शिकंजा—खनन सामग्री से भरे 4 डम्पर सीज, वाहन चालकों में मचा हड़कंप!”