न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार: विनायक अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए लापरवाही के आरोप, पुलिस जांच में जुटी BIG BREAKING:: उत्तराखंड में कांग्रेस की न्याय यात्रा का ऐलान, चार धामों से उठेगी आवाज, 27 को गैरसैंण में विधानसभा घेराव से गरमाएगा सियासी माहौल BIG BREAKING:: दशहरा महोत्सव में CM धामी का बड़ा संदेश, सत्य-धर्म की विजय और रामराज्य के आदर्शों के साथ सशक्त उत्तराखण्ड बनाने का संकल्प BIG BREAKING:: विजयदशमी पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे नवोदय नगर और भेल के सेक्टर BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित
Home » एक्शन » हाईकोर्ट के आदेश पर बड़ा एक्शन: डीएसओ तेजबल सिंह का तबादला, श्याम आर्य को मिली कमान, रवि सनवाल मुख्यालय अटैच

हाईकोर्ट के आदेश पर बड़ा एक्शन: डीएसओ तेजबल सिंह का तबादला, श्याम आर्य को मिली कमान, रवि सनवाल मुख्यालय अटैच

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। उत्तराखण्ड शासन ने हाइकोर्ट के आदेश का संज्ञान लेते हुए हरिद्वार जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रवि सनवाल को तत्काल स्थानांतरित कर दिया है। तेजबल सिंह को हरिद्वार से जिला पूर्ति अधिकारी के पद पर उद्यम सिंह नगर जबकि रवि सनवाल को क्षेत्रीय अधिकारी के पद से हटाते हुए देहरादून मुख्यालय अटैच कर दिया है फिलहाल हरिद्वार में जिला पूर्ति अधिकारी की ज़िम्मेदारी श्याम आर्य को दी गई है। यह आदेश उत्तराखण्ड के प्रमुख सचिव द्वारा किए गए है। गौरतलब है कि पिछले लंबे समय से फेयर प्राइस शॉप डीलर फैडरेशन द्वारा दोनों अधिकारियों के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल रखा था फैडरेशन ने करोना काल में दोनों अधिकारियों पर राशन डीलरो के भुगतान में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। फैडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कश्यप और राशन डीलर सतेंद्र कुमार ने दोनों अधिकारीयों पर राशन डीलरो से भुगतान की एवज में कमीशन खोरी के गंभीर आरोप के अलावा उन्होंने तेजबल सिंह पर आए से अधिक की संपत्ति होने के भी गंभीर आरोप लगाए थे इतना ही नहीं दोनों अधिकारियो के स्थानांतरण की मांग उत्तराखण्ड की कैबिनेट मंत्री से भी की थी लेकिन जब उनका स्थानांतरण नहीं हुआ तो फेडरेशन ने हाईकोर्ट नैनीताल में एक अपील दायर की थी जिसके आदेश के बाद उत्तराखंड शासन ने जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह और रवि सनवाल को तत्काल हरिद्वार से हटाते हुए एक को उद्यम सिंह नगर और दूसरे को प्रदेश मुख्यालय अटैच कर दिया है। इस आदेश के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

ALSO READ  Big breaking:महंगाई पर धामी सरकार का शिकंजा! कालाबाजारी-जमाखोरी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 6 1 6
Users Today : 125
Users Yesterday : 811
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 6 1 6
Users Today : 125
Users Yesterday : 811