न्यूज़ फ्लैश
“हरिद्वार में विकास तिवारी का बढ़ा कद! थोक केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार के अध्यक्ष बनने पर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी बधाई” “कॉस्मेटिक की दुकान निकली नशे का अड्डा! कलियर में STF का बड़ा धमाका, प्रतिबंधित कोडीन सिरप-ट्रामाडोल के साथ संचालक गिरफ्तार” “चम्पावत पुलिस के तीन कर्मठ अधिकारियों को सम्मानपूर्ण विदाई, एसपी रेखा यादव ने किया सम्मानित” “हरिद्वार में सहकारिता की बड़ी पहल! स्वरोजगार से व्यवसाय विस्तार तक खुलेंगे तरक्की के नए द्वार, सहकारिता चौपाल में अधिकारियों ने बताई योजनाओं की पूरी जानकारी” “उत्तराखंड में मदरसों की शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 1 जुलाई से दोहरी पाली में होगी पढ़ाई, अब आधुनिक शिक्षा के साथ धार्मिक और संवैधानिक मूल्यों का भी मिलेगा ज्ञान” “उत्तराखंड में अगले तीन घंटे भारी मौसम का अलर्ट, कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी”
Home » कार्यवाही » एसएसपी के निर्देश पर हरिद्वार में गुंडों का सफाया! शहजाद अली समेत 11 आदतन अपराधी बहादराबाद में गुण्डा एक्ट के शिकंजे में, 20 और पर जल्द वार

एसएसपी के निर्देश पर हरिद्वार में गुंडों का सफाया! शहजाद अली समेत 11 आदतन अपराधी बहादराबाद में गुण्डा एक्ट के शिकंजे में, 20 और पर जल्द वार

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। हरिद्वार पुलिस द्वारा क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में गोकशी, चोरी, लूट, मारपीट, अवैध शराब, अवैध शस्त्र, एवं मादक पदार्थों की तस्करी जैसे अपराधों में लिप्त आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बहादराबाद पुलिस ने अभियान चलाकर आदतन अपराधियों पर नकेल कसते हुए 11 लोगों के खिलाफ गुण्डा अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।पुलिस की इस कार्रवाई में जिन व्यक्तियों पर गुण्डा एक्ट लगाया गया है, उनमें शहजाद अली, नौशाद, आजम, युसुफ, खुर्शीद, शौहेल उर्फ सेबू, सुशील कश्यप, अकरम, सोनू, सिन्टू और नीरज शामिल हैं। सभी आरोपी विभिन्न मामलों में पहले भी जेल जा चुके हैं और अपराध की घटनाओं में दोबारा संलिप्त पाए गए।बहादराबाद पुलिस ने बताया कि इन अपराधियों का आपराधिक इतिहास गंभीर प्रकृति का है और इनके विरुद्ध पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त 20 अन्य अपराधियों की पहचान कर नई हिस्ट्रीशीट खोली जा रही है तथा उनके विरुद्ध BNSS की धारा 129 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की तैयारी चल रही है।एसएसपी हरिद्वार ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा। समाज में भय पैदा करने वाले और शांति भंग करने की कोशिश करने वाले अपराधियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि हरिद्वार को अपराधमुक्त बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 9 2 3 3 9
Users Today : 956
Users Yesterday : 3383
[democracy id="1"]

Our Visitor

4 9 2 3 3 9
Users Today : 956
Users Yesterday : 3383