न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » अधिवेशन » “हरिद्वार में गूंजा संत रविदास का जयघोष: श्रीमहंत रविंद्र पुरी बोले– कुंभ में बनेगा विश्व का सबसे बड़ा रविदास अखाड़ा, बाकी सब रह जाएंगे पीछे!”

“हरिद्वार में गूंजा संत रविदास का जयघोष: श्रीमहंत रविंद्र पुरी बोले– कुंभ में बनेगा विश्व का सबसे बड़ा रविदास अखाड़ा, बाकी सब रह जाएंगे पीछे!”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। हरिद्वार में बहादराबाद स्थित एक फार्महाउस में रविवार को आयोजित शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ के अधिवेशन में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने घोषणा की कि आगामी कुंभ में विधिविधान के साथ रविदास समाज का विश्व का सबसे बड़ा अखाड़ा स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संत रविदास के खून का संदेश जातिवाद समाप्त करने और सभी समाजों को एक करने का है। किसी भी प्रभावशाली व्यक्ति के बजाय योग्य और त्यागी व्यक्ति को महामंडलेश्वर बनने का अधिकार होना चाहिए।श्रीमहंत ने बताया कि संत बनना साधू बनने से कठिन है, क्योंकि इसके लिए ज्ञान और तपस्या के साथ घर का त्याग आवश्यक है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संत रविदास का अखाड़ा इतना विशाल होगा कि अन्य अखाड़े एक ओर हो जाएंगे और यह अलग पहचान बनाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी के विजन की तरह उनका उद्देश्य भी अनेक जातियों में विभाजन समाप्त कर एकता स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि जगतगुरु शंकराचार्य महाराज ने अखाड़े सनातन परंपरा के पुनर्जीवन हेतु बनाए थे, और रविदास अखाड़ा उसी परंपरा को आगे बढ़ाएगा।राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत कुमार ने कहा कि रविदास समाज सबसे बड़ा है और संत रविदासजी का योगदान अतुलनीय है। जैसे राम मंदिर की लड़ाई 500 वर्षों में जीती गई, वैसे ही तुगलकाबाद के रविदास मंदिर का संघर्ष छह वर्षों में सफलता पा गया। उन्होंने पूरे समाज को एक मंच पर आने का आह्वान किया ताकि ग्राम पंचायत से लेकर बड़े चुनावों तक सफलताएं हासिल की जा सकें।प्रदेश अध्यक्ष प्रो. धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि आगामी कुंभ में शाही स्नान की व्यवस्था को लेकर संतों के साथ वार्ता की जाएगी कि यह जूना अखाड़े या निरंजनी अखाड़ा परिषद के साथ हो। आयोजन में संत शिरोमणि गुरु रविदास महापीठ संगठन के प्रमुख पदाधिकारी, राजनेता व सामाजिक प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिनमें पूर्व मंत्री, जिलाध्यक्ष और आयोग पदाधिकारी शामिल थे। सभा में समाज में एकता और संत परंपरा को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

ALSO READ  “देहरादून में उमड़ा युवा ऊर्जा का महाभारत: ABVP के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन में सीएम धामी बोले—यह महासंगम राष्ट्र निर्माण के नए युग की आधारशिला बनेगा”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 4 4
Users Today : 234
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 4 4
Users Today : 234
Users Yesterday : 861