न्यूज़ फ्लैश
“चारधाम यात्रियों की सेहत से खिलवाड़ नहीं! हरिद्वार में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन—50 किलो सड़ी मिठाई जब्त, मौके पर ही गड्ढा खोदकर कराई नष्ट” “हरिद्वार हत्याकांड का खौफनाक खुलासा: ‘अज्ञात बाबा’ की पत्थरों से कुचलकर हत्या, शराब-गांजे के नशे में धुत दो दरिंदों ने लूट के लालच में ली जान — 3 दिन बाद पुलिस ने दबोचे आरोपी, अब तक नहीं हो पाई मृतक की पहचान” “डोईवाला की रात बनी गोलियों की गूंज से सनसनीखेज! बैरिकेडिंग तोड़कर भागा कुख्यात कांता नाथ, पुलिस पर झोंकी गोलियां—जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली, हेकड़ी हुई चकनाचूर” “ऑपरेशन प्रहार का बड़ा धमाका: STF के शिकंजे में 15 म्यूल खाते, करोड़ों की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दो मास्टरमाइंड दबोचे!” “चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों पर सख्ती: हरिद्वार पहुंचीं आईजी विम्मी सचदेवा रमन, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए कड़े निर्देश” “चारधाम यात्रा में ट्रैफिक का महाक्लेश! हरिद्वार में सख्त प्लान लागू—भारी वाहन बॉर्डर पर स्टॉप, जानिए कौन सा रूट रहेगा चालू और कहां लगेगा ब्रेक”
Home » बैठक » ग्राम प्रधानों के सहयोग न करने के कारण “हर घर जल प्रमाणीकरण” कार्य प्रभावित हरिद्वार।

ग्राम प्रधानों के सहयोग न करने के कारण “हर घर जल प्रमाणीकरण” कार्य प्रभावित हरिद्वार।

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार।जल जीवन मिशन योजना के अन्तर्गत “हर घर जल प्रमाणीकरण” से सम्बन्धित समीक्षा बैठक का आयोजन विकास भवन कार्यालय सभागार में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती आकांक्षा कोण्डे की अध्यक्षता में किया गया।


बैठक में अधीक्षण अभियन्ता, नोडल अधिकारी जल जीवन मिशन, मौ0 मुस्तफा, जल संस्थान हरिद्वार के अधीक्षण अभियंता, उत्तराखण्ड पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता (यांत्रिक), तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधीक्षण अभियंता (नोडल) को अद्यतन प्रगति से अवगत कराने के निर्देश दिये गये।


अधीक्षण अभियंता द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत नगला चीना, चन्द्रपुरी कला, बांगर, थीथकी कवादपुर, हरचन्दपुर, खड़खड़ी दयाल, टिकौला कला, गाजीवाली, गोवर्धनपुर, सईदपुर, रायपुर दरेड़ा, रोहालकी दयालपुर, अहमदपुर ग्रन्ट, भारापुर, कासमपुर, अकबरपुर कालसो, अलावलपुर, झिडियान ग्रन्ट, मोलना, खानपुर, ब्रह्मपुर, खेड़ी मुबारिकपुर, मुख्याली खुर्द, महाराजपुर खुर्द तथा मुण्डाखेड़ा खुर्द आदि ग्रामों में लीकेज, सड़क पुनर्स्थापन, नए जल कनेक्शन, बैठकों में कोरम न पूरा होने एवं ग्राम प्रधानों के अपेक्षित सहयोग के अभाव में “हर घर जल प्रमाणीकरण” कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी सम्बन्धित विभागों को निर्देशित किया कि अपनी विभागीय कमियों को शीघ्र दूर करते हुए, जिला पंचायत राज अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के सहयोग से कार्य को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें।


साथ ही, यह भी निर्देशित किया गया कि विभागीय गाइडलाइन के अनुसार नियत समय में प्रमाणीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इस संबंध में आगामी साप्ताहिक बैठक में प्रगति की पुनः समीक्षा की जाएगी।

346 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“हरिद्वार हत्याकांड का खौफनाक खुलासा: ‘अज्ञात बाबा’ की पत्थरों से कुचलकर हत्या, शराब-गांजे के नशे में धुत दो दरिंदों ने लूट के लालच में ली जान — 3 दिन बाद पुलिस ने दबोचे आरोपी, अब तक नहीं हो पाई मृतक की पहचान”