न्यूज़ फ्लैश
“उत्तराखण्ड में फर्जी आर्म्स लाइसेंस का सबसे बड़ा खुलासा! जाली आधार, नकली दस्तावेज और असली हथियारों का खतरनाक खेल बेनकाब, STF के रडार पर पूरा गैंग — 10 फर्जी लाइसेंसों से खरीदे गए असलहों ने उड़ाए होश!” “कुंभ 2027 की तैयारी में हरित क्रांति! विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का महाअभियान, हजारों पौधों से सजेंगे घाट और सड़कें” “कांवड़ यात्रा और कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में हाई अलर्ट!डीएम मयूर दीक्षित पहुंचे निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर, बोले— 30 जून तक हर हाल में पूरा करें काम, नहीं चलेगी कोई ढिलाई!” “देहरादून में डीएम का बड़ा एक्शन: धीमी रफ्तार पर यूपीसीएल के अधीक्षण अभियंता का वेतन रोका, 5 दिन में भूमिगत बिजली लाइन का काम पूरा करने का अल्टीमेटम!” “वायरल वीडियो ने पहुंचाया सलाखों तक! बीएचईएल रोड पर स्टंटबाजी और हुड़दंग करने वाले युवकों पर रानीपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो बाइक सीज” “मौसम बना राहुल गांधी के रास्ते की दीवार! अल्मोड़ा की जनसभा से पहले पंतनगर में रुका हेलीकॉप्टर, समर्थकों का इंतजार बढ़ा”
Home » जानकारी » “देशभक्ति की अलख जगाने गुरुकुल कांगड़ी में गूंजी एनसीसी की हुंकार — 400 कैडेट्स संग शुरू हुआ दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण महाशिविर, अनुशासन और सेवा भावना की मिली सीख”

“देशभक्ति की अलख जगाने गुरुकुल कांगड़ी में गूंजी एनसीसी की हुंकार — 400 कैडेट्स संग शुरू हुआ दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण महाशिविर, अनुशासन और सेवा भावना की मिली सीख”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । गुरुकुल कांगड़ी के विश्वविद्यालय भवन में 31 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी हरिद्वार एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) ग्रुप मुख्यालय, रुड़की के तत्वावधान में दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। इस शिविर में जूनियर और सीनियर डिवीजन के 400 एनसीसी कैडेट प्रतिभाग कर रहे हैं।शिविर का शुभारंभ ग्रुप कमांडर एनसीसी रुड़की ब्रिगेडियर प्रभात भंडारी ने किया।प्रशिक्षण शिविर में ब्रिगेडियर प्रभात भंडारी ने कैडेट्स को एकता और अनुशासन पर विस्तृत जानकारी के साथ ही पढ़ाई, सोशल एवरनेस एवं मोबाइल फोन से बचने के लिए फास्टिंग के लिए अवेयर किया साथ ही 10 दिवसीय चलने वाले शिविर में प्रतिभागियों को अनुशासन के साथ कैंप में होने वाली गतिविधियों, वाद-विवाद, मैंप रिडिंग, ड्रिल, क्विज,सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि में सक्रियता के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने कैंडिट्स को डिजास्टर मैनेजमेंट के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई जिसमें गत दिनों उत्तराखंड राज्य में विभिन्न स्थानों पर जो आपदा आयी थी उन आपदाओं से होने वाले जन धन की जो हानि हुए थी इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में हम लोग जगह जगह आपादा के बारे में सुन और पढ़ रहे है इसके पीछे का मुख्य कारण जनसंख्या, प्रकृति के साथ छेड़छाड़, शहरीकरण एवं अनप्लांनड योजनाएं है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की तरफ़ से डिस्टेस्टर मैनेजमेंट के लिए 50 एनसीसी कैडेट्स को अगले 07 दिनों में परिक्षण दिया जाएगा, उन्होंने कैडेट्स से अपील की कि मन लगाकर प्रशिक्षण प्राप्त करें।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण उपरांत इमरजेंसी रिस्पांस किट सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा। इस दौरान कर्नल गौरव प्रसाद नौगियान,मास्टर ट्रेनर मनोज कंडियाल प्रताप , एएनओ , एनसीसी टीचर ,बटालियन के सैन्य अधिकारी, विभिन्न महाविद्यालयों के प्राध्यापक, एनसीसी अधिकारी उपस्थित रहे।

774 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 2 9 5 2
Users Today : 680
Users Yesterday : 1287

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“उत्तराखण्ड में फर्जी आर्म्स लाइसेंस का सबसे बड़ा खुलासा! जाली आधार, नकली दस्तावेज और असली हथियारों का खतरनाक खेल बेनकाब, STF के रडार पर पूरा गैंग — 10 फर्जी लाइसेंसों से खरीदे गए असलहों ने उड़ाए होश!”

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 2 9 5 2
Users Today : 680
Users Yesterday : 1287