न्यूज़ फ्लैश
“उत्तराखण्ड में फर्जी आर्म्स लाइसेंस का सबसे बड़ा खुलासा! जाली आधार, नकली दस्तावेज और असली हथियारों का खतरनाक खेल बेनकाब, STF के रडार पर पूरा गैंग — 10 फर्जी लाइसेंसों से खरीदे गए असलहों ने उड़ाए होश!” “कुंभ 2027 की तैयारी में हरित क्रांति! विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का महाअभियान, हजारों पौधों से सजेंगे घाट और सड़कें” “कांवड़ यात्रा और कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में हाई अलर्ट!डीएम मयूर दीक्षित पहुंचे निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर, बोले— 30 जून तक हर हाल में पूरा करें काम, नहीं चलेगी कोई ढिलाई!” “देहरादून में डीएम का बड़ा एक्शन: धीमी रफ्तार पर यूपीसीएल के अधीक्षण अभियंता का वेतन रोका, 5 दिन में भूमिगत बिजली लाइन का काम पूरा करने का अल्टीमेटम!” “वायरल वीडियो ने पहुंचाया सलाखों तक! बीएचईएल रोड पर स्टंटबाजी और हुड़दंग करने वाले युवकों पर रानीपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो बाइक सीज” “मौसम बना राहुल गांधी के रास्ते की दीवार! अल्मोड़ा की जनसभा से पहले पंतनगर में रुका हेलीकॉप्टर, समर्थकों का इंतजार बढ़ा”
Home » बैठक » “रुद्रप्रयाग में जलवायु अनुकूल खेती की बिगुल — जिलाधिकारी प्रतीक जैन बोले, समन्वय और नवाचार से बारानी भूमि पर लहराएगी हरियाली, बढ़ेगी किसानों की आमदनी!”

“रुद्रप्रयाग में जलवायु अनुकूल खेती की बिगुल — जिलाधिकारी प्रतीक जैन बोले, समन्वय और नवाचार से बारानी भूमि पर लहराएगी हरियाली, बढ़ेगी किसानों की आमदनी!”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुद्रप्रयाग । उत्तराखण्ड जलवायु अनुकूल बारानी कृषि परियोजना (UCRRFP) के अन्तर्गत गठित जिला समन्वय समिति (District Coordination Committee – DCC) की बैठक आज दिनांक 08 अक्टूबर 2025 को जिलाधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में एन.आई.सी. सभागार, जिला कार्यालय रुद्रप्रयाग में सम्पन्न हुई।बैठक का उद्देश्य परियोजना के सुचारू संचालन एवं सम्बन्धित रेखीय विभागों से केन्द्राभिसरण (Convergence) सुनिश्चित करना रहा। इस अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर, जलागम आर.के. सिंह द्वारा जिलाधिकारी को परियोजना की रूपरेखा एवं उद्देश्यों से अवगत कराया गया।उन्होंने बताया कि इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य वर्षा आधारित कृषि को जलवायु अनुकूल उत्पादन प्रणाली के रूप में विकसित कर, कृषि क्षेत्र में आजीविका संवर्धन एवं ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी लाना है। यह परियोजना वर्ष 2024 से 2030 (6 वर्षों) की अवधि के लिए राज्य के 08 जनपदों एवं 13 विकासखण्डों में संचालित की जा रही है, जिसमें जनपद रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि एवं जखोली विकासखण्ड भी सम्मिलित हैं।बैठक के दौरान जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने परियोजना से सम्बन्धित विभिन्न विभागों से वर्तमान एवं प्रस्तावित कार्यों का विवरण, फंड उपयोग की स्थिति, तथा प्रगति रिपोर्ट की जानकारी प्राप्त की।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजना के अंतर्गत कृषि, उद्यान, पशुपालन, जलागम, सिंचाई, एवं अन्य सम्बंधित विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करें, ताकि परियोजना के उद्देश्यों की प्राप्ति सुनिश्चित की जा सके।जिलाधिकारी ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य कृषि एवं बागवानी क्षेत्र में उत्पादकता वृद्धि, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, मिट्टी एवं जल संरक्षण कार्यों का संवर्धन, तथा गरीब एवं लघु किसानों की आजीविका में सुधार लाना है।उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि प्रत्येक विभाग अपने-अपने स्तर पर सशक्त कार्ययोजना तैयार कर, स्थानीय किसानों की सहभागिता सुनिश्चित करें ताकि यह परियोजना जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए आजीविका संवर्धन एवं जलवायु अनुकूल कृषि के क्षेत्र में एक मॉडल बन सके।

बैठक में प्रोफेसर जीबी पंत यूनिवर्सिटी डॉ० संजय सचान, डिप्टी सीवीओ डॉ०अशोक लीलाधर बिष्ट, एसडीएफओ देवेंद्र सिंह, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र महेश प्रकाश, ग्राम प्रधान सेमा भगवान सिंह, ग्राम प्रधान नवासू अंजना देवी, ग्राम प्रधान धारकोट आशीष चमोली ग्राम प्रधान सौंदा संग्रादी देवी सहित परियोजना से जुड़े विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

101 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 2 8 9 1
Users Today : 619
Users Yesterday : 1287

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“उत्तराखण्ड में फर्जी आर्म्स लाइसेंस का सबसे बड़ा खुलासा! जाली आधार, नकली दस्तावेज और असली हथियारों का खतरनाक खेल बेनकाब, STF के रडार पर पूरा गैंग — 10 फर्जी लाइसेंसों से खरीदे गए असलहों ने उड़ाए होश!”

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 2 8 9 1
Users Today : 619
Users Yesterday : 1287