न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम की जनसुनवाई का असर: 68 फरियादें पहुंचीं, 32 शिकायतों का मौके पर ही समाधान BIG BREAKING:: ऋषिकुल में गूंजा आध्यात्मिक संदेश, सतपाल महाराज के जन्मदिन पर जुटा संत समाज; CM धामी ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन, योजनाओं में देरी पर अधिकारियों को दो टूक—समय पर काम, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं BIG BREAKING:: जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित BIG BREAKING:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 14 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देव व्रत जोशी बने हरिद्वार ASP BIG BREAKING:: जनता की चौखट पर सरकार! CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश
Home » बैठक » “उत्तराखंड बना खेल भूमि: ओलंपिक संघ अध्यक्ष महेश नेगी बोले – 103 पदकों संग देवभूमि छा गई खेल दुनिया में, अब 25 से ज्यादा खेलों के लिए तैयार इंटरनेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर!”

“उत्तराखंड बना खेल भूमि: ओलंपिक संघ अध्यक्ष महेश नेगी बोले – 103 पदकों संग देवभूमि छा गई खेल दुनिया में, अब 25 से ज्यादा खेलों के लिए तैयार इंटरनेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर!”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि के साथ-साथ खेल भूमि भी बनती जा रही है। यह बात श्री नेगी जी ने एक स्थानीय रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया अभी हाल ही में उत्तराखंड में 38 वें राष्ट्रीय खेल संपन्न हुए है। उत्तराखंड में अब 25 से अधिक खेल एक साथ खेले जा सकते जिसके लिए उत्तराखंड के कई शहरों में अंतरराष्ट्रीय स्तर का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा चुका हैं। जिसमें शूटिंग, साइकलिंग, फेंसिंग,जल क्रीड़ा और हॉकी जैसे मुख्य खेल है। उन्होंने बताया कि हरिद्वार में हुए राष्ट्रीय खेलों के बाद हल्द्वानी में इंटरनेशनल फेंसिंग प्रतियोगिता अभी हाल ही मे समाप्त हुई है। जिसमें 17 देशों ने भाग लिया था, और आज देहरादून में बास्केटबॉल जूनियर चैंपियनशिप आयोजन किया जा रहा है

उत्तराखंड में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए खेलों को स्पोर्ट्स हॉस्टल बनाए जा रहे हैं । इस बार उत्तराखंड में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खेल में कीर्तिमान स्थापित किये और 103 पदक हासिल किये और देश में सातवें स्थान पर रहे । राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेताओं को गोल्ड सिल्वर और कांस्य पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि भी बढ़ाई गई है और खिलाड़ियों को नौकरी देने का भी प्रयास किया जा रहा है प्रेस वार्ता में बास्केटबॉल के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास तिवारी सचिव संजय चौहान जिला अध्यक्ष ललित नैयर एवं ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष भगवान कार्की बास्केटबॉल के अध्यक्ष बजाज हीरा सिंह आदि मौजूद रहे

ALSO READ  शिक्षकों की वरिष्ठता सूची बनेगी हॉट टॉपिक: 23 सितम्बर से पहले हाईकोर्ट में पेश होगी पूरी रिपोर्ट, डॉ. धन सिंह रावत ने थामी कमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 5 4 2
Users Today : 434
Users Yesterday : 1368
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 5 4 2
Users Today : 434
Users Yesterday : 1368