न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » निर्देश » नंदा देवी राजजात यात्रा पर सीएम धामी की सख़्ती: लोककला से सजेंगे मार्ग, श्रद्धालुओं के लिए ठहराव, भोजन और पार्किंग की पुख़्ता व्यवस्थाओं के सख्त निर्देश

नंदा देवी राजजात यात्रा पर सीएम धामी की सख़्ती: लोककला से सजेंगे मार्ग, श्रद्धालुओं के लिए ठहराव, भोजन और पार्किंग की पुख़्ता व्यवस्थाओं के सख्त निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार) देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शासकीय आवास पर नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक कर सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पिछली यात्रा के अनुभवों के आधार पर बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं और यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन और शौचालय आदि व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाया जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नंदा देवी राजजात से संबंधित लोक गीत और लोक कथाओं पर आधारित चित्रों को यात्रा मार्ग पर जगह-जगह पेंटिंग के माध्यम से उकेरा जाए, जिससे लोगों को यात्रा के महत्व के बारे में पता चल सके। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यात्रा के दौरान पार्किंग स्थलों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देशित किया।

ALSO READ  "हरिद्वार में अवैध खनन पर जिलाधिकारी का हल्ला-बोल – मयूर दीक्षित ने भंडारण व परिवहन माफियाओं को दी चेतावनी, कहा अब होगी सख्त कार्रवाई, गेट से बाहर एक दाना भी निकला तो होगी कड़ी सज़ा!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 7 4
Users Today : 264
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 7 4
Users Today : 264
Users Yesterday : 861