न्यूज़ फ्लैश
“kavad यात्रा पर धामी सरकार का मेगा प्लान! CM के सख्त निर्देश—‘सुरक्षित कांवड़, सुव्यवस्थित कांवड़ और स्वच्छ कांवड़’ के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगा फुल फोकस” “पूर्व विधायक अमरीश कुमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया नमन, बोले—उनके संघर्ष और उसूलों की राह पर आगे बढ़े कांग्रेस परिवार” Haridwar: का बदलेगा कायाकल्प! हर की पैड़ी से रोड़ी बेलवाला तक विकास की ‘महागाथा’, श्रद्धालुओं को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं और सुगम आवागमन “Chakrata में ‘विकसित भारत’ मिशन का आगाज, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ” “Roorkee: में चलती कार बनी आग का गोला! मंगलौर-हरिद्वार हाईवे पर धू-धूकर जली नई कार, देखते ही देखते हुई राख” “Haridwar:को CM धामी की बड़ी सौगात! 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन-शिलान्यास, गंगा कॉरिडोर से बदलेगी शहर की सूरत”
Home » दरबार » जनता की फरियाद पर जिलाधिकारी की सख्त सुनवाई: 89 समस्याएं दर्ज, 42 का मौके पर समाधान, बाकी पर अफसरों को फटकार के साथ त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जनता की फरियाद पर जिलाधिकारी की सख्त सुनवाई: 89 समस्याएं दर्ज, 42 का मौके पर समाधान, बाकी पर अफसरों को फटकार के साथ त्वरित कार्रवाई के निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 89 शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याएं दर्ज कराई गई जिसमें 42 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं हेतु संबंधित विभागों को तत्काल कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया।जनसुनवाई कार्यक्रम में भूमि विवाद,अतिक्रमण,जल भराव,पेयजल,विद्युत आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।जनसुनवाई कार्यक्रम में राणा प्रताप पुत्र भारत सिंह ने अपने पोते का आधार कार्ड बनवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।जगदीश पुत्र मस्तूराम ने अपनी भूमि की पैमाईश कार्य जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। मो खालिद अंसारी निवासी ग्राम मुस्तफाबाद ने अम्बुवाला स्थित एक परिवार स्कूल द्वारा स्कूल ड्रेस महंगे बेचने एवं उसकी रसीद भी नहीं देने का आरोप लगाते हुए उसपर कार्यवाही करने को लेकर शिकायत की। ग्राम प्रधान पीली पड़ाव शशि पाल सिंह ने विभागीय संपत्ति की सुरक्षा कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग को लेकर शिकायत की।प्राथी मांगेराम की भूमिधारी खसरा नंबर 403 म/ 494 म से अवैध कब्जा हटवाने को लेकर शिकायत की गई। छोटी पत्नी इंतजार निवासी ग्राम असफनगर ग्रांट ने अपनी कृषि भूमि खसरा नंबर 104 क की पैमाईश करने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। ग्राम प्रधान बिसनपुर कुंडी सन्नी कुमार ने बिसनपुर कुंडी में जल जीवन मिशन द्वारा ओवर हेड टैंक का कार्य पूर्ण कराए जाने को लेकर बनाए प्रार्थना पत्र दिया।जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं स्थिलता नहीं होनी चाहिए, स्थिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,मुख्य वित्त अधिकारी अजय कुमार,जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, अधीक्षण अभियंता लोनिवि डीपी सिंह,जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी, ,मुख्य क्रीड़ा अधिकारी शैफाली गुरांग, डीएसओ तेजबल सिंह,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत,परियोजना निर्देशक उरेडा वाई एस बिष्ट,अपर निर्देशक मत्स्य विभाग गरिमा मिश्रा,अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 3 8
Users Today : 21
Users Yesterday : 938
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 3 8
Users Today : 21
Users Yesterday : 938