न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » अभियान » “दिल को फिट रखने का संकल्प: हरिद्वार में विश्व हृदय दिवस पर मैट्रो हॉस्पिटैलिटी की मैराथन ब्रिस्क वॉक ने जगाई हेल्दी लाइफस्टाइल की अलख”

“दिल को फिट रखने का संकल्प: हरिद्वार में विश्व हृदय दिवस पर मैट्रो हॉस्पिटैलिटी की मैराथन ब्रिस्क वॉक ने जगाई हेल्दी लाइफस्टाइल की अलख”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। विश्व हृदय दिवस पर हरिद्वार में ‘मैराथन ब्रिस्क वॉक’ का आयोजन, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित मैट्रो हॉस्पिटैलिटी की ओर से रविवार को ‘मैराथन ब्रिस्क वॉक’ का आयोजन किया गया। यह वॉक मैट्रो अस्पताल रोशनाबाद से शुरू होकर आईटीसी सिडकुल तक निकाली गई। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और नियमित व्यायाम को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना था।इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरी झंडी दिखाकर वॉक का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आर.के. सिंह ने की। डॉ. सिंह ने कहा कि हृदय रोग से बचाव के लिए समय पर स्वास्थ्य जांच और नियमित व्यायाम सबसे प्रभावी उपाय हैं। उन्होंने लोगों से संतुलित आहार और तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने की अपील की।मैट्रो अस्पताल के यूनिट हेड डॉ. अर्शद इक़बाल ने बताया कि अस्पताल का उद्देश्य सिर्फ इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना भी है। उन्होंने कहा कि हृदय रोगों की रोकथाम के लिए सही खानपान और शारीरिक सक्रियता जरूरी है।फार्मा मैनुफैक्चरिंग एसोसिएशन उत्तराखंड के स्टेट प्रेजिडेंट राज अरोड़ा ने मैट्रो हॉस्पिटैलिटी की इस पहल को सराहते हुए कहा कि यह अभियान युवाओं को फिटनेस के महत्व को समझने में मदद करेगा। आईटीसी सिडकुल के एचआर हेड अल्ताफ हुसैन ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों दोनों के लिए प्रेरक हैं और स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक माहौल बनाती हैं।आईटीसी सिडकुल पहुंचने पर विशेषज्ञ डॉक्टरों ने प्रतिभागियों को हृदय रोग से बचाव के उपाय बताए।

उन्होंने धूम्रपान से दूर रहने, नियमित स्वास्थ्य जांच, पर्याप्त नींद और तनाव नियंत्रण जैसे सरल लेकिन महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए।

कार्यक्रम में चिकित्सकों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे अपनी दिनचर्या में नियमित व्यायाम, योग और स्वस्थ आहार को शामिल कर हृदय को स्वस्थ रखने का प्रयास करेंगे।

यह आयोजन हरिद्वार में स्वस्थ समाज की दिशा में एक प्रेरक कदम साबित हुआ।

ALSO READ  “त्योहारों से पहले हरिद्वार पुलिस एक्शन मोड में! सर्राफा व्यापारियों संग की मीटिंग — दुकानों की सिक्योरिटी, CCTV और गश्त पर सख्त निर्देश”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 3 8
Users Today : 191
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 3 8
Users Today : 191
Users Yesterday : 930