(शहजाद अली हरिद्वार) देहरादून। पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर छात्रों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है।
इसी बीच हरिद्वार से बीजेपी सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी सीबीआई जांच का समर्थन किया है। रावत ने कहा कि जांच कराने में कोई बुराई नहीं है, बल्कि इससे पारदर्शिता बनी रहेगी और छात्रों की शंकाएं दूर होंगी।
उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अपील की कि छात्रों की मांग को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द सीबीआई जांच का आश्वासन दें। रावत ने कहा कि प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन हो रहे हैं और युवाओं में आक्रोश बढ़ रहा है, इसलिए सरकार को जल्द फैसला लेना चाहिए। गौरतलब है कि देहरादून में उत्तराखंड बेरोजगार संघ सहित कई संगठन लंबे समय से सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इस पूरे प्रकरण में त्रिवेंद्र सिंह रावत का बयान छात्रों के आंदोलन को और मजबूती दे सकता है।








































Users Today : 326
Users Yesterday : 1368






