न्यूज़ फ्लैश
“पुलिस लाइन हरिद्वार में तीज की धूम, सजी मेहंदी और तीज क्वीन की महफिल—250 से ज्यादा महिलाओं ने बढ़ाया समारोह का रंग” “गंगनहर के तेज बहाव में फंसी जिंदगी, SDRF ने जान पर खेलकर व्यक्ति को सकुशल बचाया” “हरियाली तीज में झूमे प्रदीप बत्रा-मनीषा बत्रा, लोकनृत्य संग दिखा देशभक्ति का रंग” “अटल जी को नमन: मुख्यमंत्री धामी ने कहा—राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के पुरोधा थे वाजपेयी” “आईआईटी रुड़की में तिरंगे की शान, नवाचार का संकल्प; विकसित भारत @2047 के सपने को साकार करने का लिया प्रण” “SIR में पारदर्शिता पर आयुक्त का सख्त संदेश, बोले—हर पात्र मतदाता का नाम सूची में रहना चाहिए”
Home » कार्यवाही » यूकेएसएसएससी पेपर लीक मास्टरमाइंड खालिद मलिक पर प्रशासन का हंटर, गिरफ्तारी के बाद अब बुलडोजर चला दुकान और अवैध कब्जों पर, सुल्तानपुर गांव में भारी पुलिस फोर्स संग चली बड़ी कार्रवाई

यूकेएसएसएससी पेपर लीक मास्टरमाइंड खालिद मलिक पर प्रशासन का हंटर, गिरफ्तारी के बाद अब बुलडोजर चला दुकान और अवैध कब्जों पर, सुल्तानपुर गांव में भारी पुलिस फोर्स संग चली बड़ी कार्रवाई

(शहजाद अली हरिद्वार)लक्सर। उत्तराखंड में यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में गिरफ्तार खालिद मलिक की गिरफ्तारी के बाद आज उसकी दुकान पर बुलडोजर कार्रवाई हुई है। भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अमले ने मौके पर पहुंच कर खालिद एवं उसके परिवार के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया है।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा में पेपर लीक का मामला सुर्खियों में है। मामले में पेपर लीक के आरोपियों के खिलाफ भी एक्शन जारी है। इसी कड़ी में पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी खालिद मलिक और उसके परिवार से जुड़े अवैध कब्जे पर भी बड़ा एक्शन लिया गया है।

25 सितंबर को लक्सर एसडीएम सौरभ असवाल और एसपी देहात शेखर चंद सुयाल की अगुवाई में राजस्व विभाग टीम व पुलिस बल लक्सर के सुल्तानपुर गांव पहुंचा।

सुल्तानपुर पेपर लीक के आरोपी खालिद मलिक का गांव है। जहां सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। प्रशासन का कहना है कि सरकारी भूमि पर कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे वो आरोपी का परिवार ही क्यों न हो।

लक्सर एसडीएम सौरभ असवाल ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई चल रही है। जिसके तहत सुल्तानपुर अली चौक और अन्य जगह पर अवैध निर्माणों को हटाया गया है। बताया जा रहा है कि प्रशासन की टीम पीडब्ल्यूडी की जमीन पर खालिद के चाचा मुन्ना हसन की ओर से की गई दुकान के अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त करने के लिए पहुंची थी।इस दौरान सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस फोर्स भी तैनात रही।इससे पहले खालिद के पिता के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा भी दर्ज किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 9 4 4
Users Today : 12
Users Yesterday : 343
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 9 4 4
Users Today : 12
Users Yesterday : 343