न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: “बच्चे स्कूल जाएं, बाइक लेकर नहीं!” डीएम का डंडा चला तो 20 स्कूटी-मोटरसाइकिल हुईं सीज, नाबालिग ड्राइवरों के अभिभावकों में मची खलबली! BIG BREAKING:: खनन का मौसम आया! 01 अक्टूबर से हरिद्वार में शुरू हुआ खनन सत्र, डीएम बोले—नियम मानो, तभी चलेगा काम BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान
Home » Uncategorized » सोशल मीडिया का नकली एक्शन हीरो गिरफ्तार: श्यामपुर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर तमंचे के साथ रील बनाकर हीरोगिरी दिखाने वाले 19 वर्षीय युवक को मोबाइल और हथियार समेत रंगेहाथ धर दबोचा!

सोशल मीडिया का नकली एक्शन हीरो गिरफ्तार: श्यामपुर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर तमंचे के साथ रील बनाकर हीरोगिरी दिखाने वाले 19 वर्षीय युवक को मोबाइल और हथियार समेत रंगेहाथ धर दबोचा!

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार।थाना श्यामपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर तमंचा लहराकर हीरोगिरी दिखाने वाले युवक को कुछ ही घंटों में दबोच लिया। 24 सितम्बर की रात एक युवक द्वारा देशी तमंचे के साथ बनाई गई रील वायरल होने की सूचना पर पुलिस तुरंत हरकत में आई।

मुखबिर की सूचना पर 25 सितम्बर की सुबह कांगड़ी से आगे चण्डीघाट की ओर निर्माणाधीन हाईवे के पास दबिश दी गई, जहां से आरोपी को देशी तमंचा 315 बोर और रील बनाने वाला मोबाइल फोन समेत गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राज उर्फ नरदेव (उम्र 19 वर्ष) पुत्र रतनलाल, निवासी ग्राम चंदौसी थाना फतेहगढ़, जिला सम्भल (उ.प्र.) हाल निवासी माही रेस्टोरेंट, ग्राम कांगड़ी थाना श्यामपुर, हरिद्वार के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा और एक वीवो मोबाइल बरामद किया है।

आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस सफलता में थानाध्यक्ष मनोज शर्मा, उपनिरीक्षक गगन मैठाणी, कान्स्टेबल चालक मोहन सिंह रावत एवं होमगार्ड नितिन कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

ALSO READ  ????कांवड़ यात्रा में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु उत्तराखंड-यूपी पुलिस का संयुक्त अभियान: नियमों के उल्लंघन पर DJ संचालकों को थमाए गए नोटिस, सख्त कार्रवाई की चेतावनी।????

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 4 5 8
Users Today : 448
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 4 5 8
Users Today : 448
Users Yesterday : 861