न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » कार्यवाही » ????कांवड़ यात्रा में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु उत्तराखंड-यूपी पुलिस का संयुक्त अभियान: नियमों के उल्लंघन पर DJ संचालकों को थमाए गए नोटिस, सख्त कार्रवाई की चेतावनी।????

????कांवड़ यात्रा में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु उत्तराखंड-यूपी पुलिस का संयुक्त अभियान: नियमों के उल्लंघन पर DJ संचालकों को थमाए गए नोटिस, सख्त कार्रवाई की चेतावनी।????

(शहजाद अली हरिद्वार)(हरिद्वार)नारसन,श्रावण मास में चल रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक सख्त संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। यह कार्रवाई नारसन चौकी प्रभारी उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज और पुरकाजी थानाध्यक्ष उप निरीक्षक जयवीर सिंह के नेतृत्व में की गई। विशेष रूप से उन स्थानों पर जांच की गई, जहां बड़े-बड़े DJ सेटअप लगाए जा रहे थे।अधिकारियों ने मौके पर मौजूद DJ संचालकों को स्पष्ट रूप से जारी गाइडलाइन की जानकारी दी और जिनका साइज निर्धारित सीमा से अधिक था, उन्हें नोटिस थमा दिए गए। पुलिस ने यह भी हिदायत दी कि DJ पर केवल धार्मिक गीत ही बजें और किसी भी प्रकार के जातीय, भड़काऊ या अश्लील गीत चलाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।कांवड़ यात्रा की पवित्रता और जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने DJ के संचालन पर सख्ती दिखाई है। अधिकारियों ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी और जरूरत पड़ने पर DJ सेटअप जब्त भी किए जाएंगे।यह अभियान कांवड़ियों की सुरक्षा, स्थानीय शांति व्यवस्था और धार्मिक भावनाओं की मर्यादा बनाए रखने के लिए चलाया गया है।

स्थानीय जनता और आयोजकों से अपील की गई है कि वे शासन द्वारा जारी नियमों का पालन करें और यात्रा को शांतिपूर्ण व सुरक्षित बनाएं।

ALSO READ  "श्रीकृष्ण मंदिर से लड्डू गोपाल की मूर्ति चोरी का खुलासा – बहुरूपिया चोर सुल्तान गिरफ्तार, दर्जनों मंदिरों में की थी सेंधमारी"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 7 9
Users Today : 269
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 7 9
Users Today : 269
Users Yesterday : 861