न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में केंद्रीय मंत्री वी. सोमन्ना का बड़ा एक्शन, जल जीवन मिशन की योजनाओं को 100% पूरा करने के सख्त निर्देश, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन का भी लिया जायजा BIG BREAKING:: बहादराबाद दशहरा महोत्सव में विधायक आदेश चौहान ने रामलीला कलाकारों को किया सम्मानित, दिया सत्य की जीत का संदेश BIG BREAKING:: उत्तराखंड की तेजतर्रार IPS तृप्ति भट्ट का बढ़ा कद! CBI में SP की अहम जिम्मेदारी, अब केंद्रीय जांच एजेंसी में दिखेगा दमदार अंदाज BIG BREAKING:: हरिद्वार में डॉ. रागिनी नायक का जोरदार स्वागत, 2027 के रण के लिए कांग्रेस ने रानीपुर विधानसभा में फूंका चुनावी बिगुल! BIG BREAKING:: शहीदों को नमन, खाकी का सम्मान! धामी का बड़ा ऐलान—1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट दोगुना; पुलिसकर्मियों को मिलेंगी 8 बड़ी सौगातें BIG BREAKING:: शहीदों को खाकी का सलाम! हरिद्वार में एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में वीर जवानों को श्रद्धांजलि, बलिदान को याद कर झुके पुलिसकर्मियों के सिर
Home » निरीक्षण » “जिलाधिकारी का औचक निरीक्षण: मरीजों को मिलेगी फुल मेडिकल सुविधा, टूटी सीटी स्कैन मशीन बदलेगी, गंदगी पर बरसी कड़ी फटकार!”

“जिलाधिकारी का औचक निरीक्षण: मरीजों को मिलेगी फुल मेडिकल सुविधा, टूटी सीटी स्कैन मशीन बदलेगी, गंदगी पर बरसी कड़ी फटकार!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जनपद के चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आने वाले मरीजों को सभी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज उपजिला चिकित्सालय रुड़की का औचक निरीक्षण कर चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।
औचक निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ट्रामा सेंटर, ब्लड बैंक, आई. सी. यू वार्ड, महिला वार्ड एवं पुरुष वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि चिकित्सालय में सी. टी स्कैन मशीन खराब है जिसको बदलने के निर्देश उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि कई कमरों में सीलन हो रही है, जिसपर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी कमरों को ठीक करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यह भी पाया कि चिकित्सालय में साफ सफाई पर विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिसके लिए उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक एवं सफाई कार्मिकों को सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए ताकि चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा एवं परेशानी न हो।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की प्राथमिकता है कि चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा एवं परेशानी न हो उन्हें प्राथमिकता से सभी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिए है कि चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को सभी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए जिसमें अल्ट्रासाउंड, पैथोलॉजी टेस्ट, आई. सी. यू की सुविधा एवं सभी मरीजों को चिकित्सालय में ही दवा उपलब्ध हो, तथा किसी भी मरीज को बाहर से दवा न लेनी पड़े इसका भी विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि यदि चिकित्सालय में कोई उपकरण या मशीन खराब है तो उसके लिए नए उपकरण मंगवाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि चिकित्सालय में स्टाफ की कमी है तो इसके लिए शासन को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। नए ब्लड बैंक भवन के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिए है कि भवन में यदि कोई भी कार्य किया जाना अवशेष है

तो उस कार्य को तत्काल पूर्ण करते हुए संबंधित कार्यदाई संस्था से स्थानांतरण की कार्यवाही जल्द से जल्द कराई जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि चिकित्सालय के जो भी कमरे या भवन जीर्णशीण हो गए है उनके ध्वस्तीकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने यह भी कहा है कि स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी।

निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक सेठ, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ए. के मिश्रा, ब्लड बैंक प्रभारी रजत सैनी, तहसीलदार विकास अवस्थी सहित संबंधित डॉक्टर एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ALSO READ  BIG BREAKING:हरिद्वार में SIR पर डीएम मयूर दीक्षित का सख्त रुख, बोले—“किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं हटना चाहिए”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 5 4 0
Users Today : 14
Users Yesterday : 1035
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 5 4 0
Users Today : 14
Users Yesterday : 1035