न्यूज़ फ्लैश
“पिरान कलियर कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव! परवेज मलिक बने नगर कांग्रेस अध्यक्ष, गणेश गोदियाल ने सौंपी अहम जिम्मेदारी” “बहादराबाद पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, डेढ़ किलो के करीब गांजा और स्कूटी सहित तस्कर गिरफ्तार” “आखिरकार झुके खानपुर के पूर्व विधायक कुँवर प्रणव सिंह चैंपियन! विवादों के बाद दलित समाज के सामने सार्वजनिक मंच से जोड़े हाथ, मांगी माफी; शांतरशाह की बैठक में बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद” “डॉक्टर्स डे विशेष: हरिद्वार के स्वास्थ्य जगत का भरोसेमंद चेहरा बने डॉ. कुमार प्रशांत, सेवा और समर्पण से जीत रहे हजारों मरीजों का दिल” “अब नहीं चलेगी लापरवाही! हर पात्र तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना होगा, हरिद्वार में प्रभारी सचिव वीके संत ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश” “बहादराबाद में SBI के 71वें स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन, शाखा प्रबंधक प्रणय किशोर बोले— डिजिटल बैंकिंग अपनाइए, हर सुविधा अब आपकी उंगलियों पर!”
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार में परिवहन विभाग की सख्ती: बिना डस्टबिन वाले वाहनों पर गाज़, 65 चालान और 4 गाड़ियाँ सीज़!”

“हरिद्वार में परिवहन विभाग की सख्ती: बिना डस्टबिन वाले वाहनों पर गाज़, 65 चालान और 4 गाड़ियाँ सीज़!”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार।हरिद्वार परिवहन विभाग ने इंटरसेप्टर वाहन के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान चलाते हुए यातायात नियमों के पालन और स्वच्छता को लेकर विशेष सख्ती दिखाई। इस अभियान के दौरान विभागीय अधिकारियों ने कई वाहनों की जांच की। जांच में यह पाया गया कि बड़ी संख्या में वाहन चालक अपने वाहनों में अनिवार्य डस्टबिन नहीं रख रहे थे, जबकि यह एक परमिट शर्त है। विभाग ने ऐसे चालकों के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए 65 चालान किए और 4 वाहनों को सीज़ कर दिया।अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक वाहन में डस्टबिन होना आवश्यक है ताकि स्वच्छता बनी रहे और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैले। उन्होंने कहा कि यह नियम केवल कागज़ी कार्यवाही के लिए नहीं बल्कि जनता और पर्यावरण दोनों की सुरक्षा के लिए है। परिवहन विभाग ने वाहन मालिकों और चालकों से अपील की कि वे डस्टबिन अवश्य रखें और सभी यातायात नियमों का पालन करें, तभी सड़कें और वातावरण स्वच्छ व सुरक्षित रखा जा सकता है।

इस संयुक्त चेकिंग अभियान में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नेहा झा, परिवहन कर अधिकारी वरुणा सैनी, परिवहन सहायक निरीक्षक पुनीत नागर एवं संदीप कुमार, साथ ही परिवहन आरक्षी अनिल कुमार, सचिन कुमार, निपुल कुमार, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे। अधिकारियों की सक्रियता और सख्त कार्यवाही से वाहन चालकों में नियमों के पालन को लेकर जागरूकता का संदेश गया। परिवहन विभाग का यह प्रयास न केवल यातायात अनुशासन को मजबूत करेगा बल्कि स्वच्छता अभियान को भी सफल बनाए रखने में सहायक सिद्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“आखिरकार झुके खानपुर के पूर्व विधायक कुँवर प्रणव सिंह चैंपियन! विवादों के बाद दलित समाज के सामने सार्वजनिक मंच से जोड़े हाथ, मांगी माफी; शांतरशाह की बैठक में बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद”

Read More »
[democracy id="1"]

Our Visitor

4 9 3 2 7 2
Users Today : 1889
Users Yesterday : 3383

“आखिरकार झुके खानपुर के पूर्व विधायक कुँवर प्रणव सिंह चैंपियन! विवादों के बाद दलित समाज के सामने सार्वजनिक मंच से जोड़े हाथ, मांगी माफी; शांतरशाह की बैठक में बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद”

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 9 3 2 7 2
Users Today : 1889
Users Yesterday : 3383