न्यूज़ फ्लैश
“चारधाम यात्रियों की सेहत से खिलवाड़ नहीं! हरिद्वार में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन—50 किलो सड़ी मिठाई जब्त, मौके पर ही गड्ढा खोदकर कराई नष्ट” “हरिद्वार हत्याकांड का खौफनाक खुलासा: ‘अज्ञात बाबा’ की पत्थरों से कुचलकर हत्या, शराब-गांजे के नशे में धुत दो दरिंदों ने लूट के लालच में ली जान — 3 दिन बाद पुलिस ने दबोचे आरोपी, अब तक नहीं हो पाई मृतक की पहचान” “डोईवाला की रात बनी गोलियों की गूंज से सनसनीखेज! बैरिकेडिंग तोड़कर भागा कुख्यात कांता नाथ, पुलिस पर झोंकी गोलियां—जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली, हेकड़ी हुई चकनाचूर” “ऑपरेशन प्रहार का बड़ा धमाका: STF के शिकंजे में 15 म्यूल खाते, करोड़ों की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दो मास्टरमाइंड दबोचे!” “चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों पर सख्ती: हरिद्वार पहुंचीं आईजी विम्मी सचदेवा रमन, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए कड़े निर्देश” “चारधाम यात्रा में ट्रैफिक का महाक्लेश! हरिद्वार में सख्त प्लान लागू—भारी वाहन बॉर्डर पर स्टॉप, जानिए कौन सा रूट रहेगा चालू और कहां लगेगा ब्रेक”
Home » कार्यवाही » उत्तराखंड का बड़ा खुलासा: शादी डॉट कॉम पर “मनीष” निकला असली में मोनिश – हिंदू युवती से शादी कर दहेज और धर्म परिवर्तन के लिए डाला दबाव, आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड का बड़ा खुलासा: शादी डॉट कॉम पर “मनीष” निकला असली में मोनिश – हिंदू युवती से शादी कर दहेज और धर्म परिवर्तन के लिए डाला दबाव, आरोपी गिरफ्तार

(शहजाद अली हरिद्वार)उधम सिंह नगर में एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके को हिला दिया है। जिला पुलिस ने एक मुस्लिम युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने शादी डॉट कॉम पर फर्जी हिंदू प्रोफाइल बनाकर एक हिंदू युवती को अपने जाल में फंसाया। युवक ने खुद को मनीष चौधरी पुत्र अमित चौधरी बताकर 11 दिसंबर 2024 को नानकमत्ता के प्रेम पैलेस में हिंदू रीति-रिवाज से युवती से विवाह किया। लेकिन कुछ ही महीनों में उसकी असली सच्चाई सामने आ गई।पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद आरोपी और उसका परिवार लगातार ₹2 लाख नकद, कार और सोने के गहनों की मांग करने लगे। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई।

आरोप है कि आरोपी उसे जबरन मांसाहार खिलाने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालता था। 21 फरवरी 2025 को पति, सास और ननदों ने मिलकर उसे बेरहमी से पीटकर घर से निकाल दिया।घर से बाहर आने के बाद पीड़िता को असली पहचान का पता चला— उसका पति “मनीष चौधरी” नहीं, बल्कि मोनिश पुत्र इरशाद अहमद भारती है, जो मेरठ का रहने वाला और पहले से ही एक मुस्लिम महिला से शादीशुदा है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने धर्म परिवर्तन से इनकार किया तो आरोपी ने धमकी दी— “तेरा धर्म भ्रष्ट कर दिया है, अब तू हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती, शिकायत की तो जान से मार देंगे।”

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर थाना नानकमत्ता में एफआईआर संख्या 162/2025 दर्ज कर ली गई है। आरोपी पर BNS की धारा 69/115(2)/351(2)/352 और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराएँ लगाई गई हैं। पुलिस ने आरोपी को 6 सितंबर 2025 को दिनेशपुर स्थित उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।

402 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“हरिद्वार हत्याकांड का खौफनाक खुलासा: ‘अज्ञात बाबा’ की पत्थरों से कुचलकर हत्या, शराब-गांजे के नशे में धुत दो दरिंदों ने लूट के लालच में ली जान — 3 दिन बाद पुलिस ने दबोचे आरोपी, अब तक नहीं हो पाई मृतक की पहचान”