न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: “मेले की हाथापाई का बदला गोली से लेने निकला साहिब, पुलिस ने तमंचे समेत पकड़कर भेजा हवालात!” BIG BREAKING:: “बच्चे स्कूल जाएं, बाइक लेकर नहीं!” डीएम का डंडा चला तो 20 स्कूटी-मोटरसाइकिल हुईं सीज, नाबालिग ड्राइवरों के अभिभावकों में मची खलबली! BIG BREAKING:: खनन का मौसम आया! 01 अक्टूबर से हरिद्वार में शुरू हुआ खनन सत्र, डीएम बोले—नियम मानो, तभी चलेगा काम BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम
Home » मुलाकात » “मुख्यमंत्री धामी का बुलावा आते ही गदगद हुए किसान: देहरादून में भाकियू प्रतिनिधिमंडल का आदर सत्कार, स्मार्ट मीटर से टोल विवाद तक हर मुद्दे पर मिला सकारात्मक आश्वासन, गन्ने का बकाया भुगतान व मूल्य वृद्धि पर भी जल्द होगी कार्रवाई”

“मुख्यमंत्री धामी का बुलावा आते ही गदगद हुए किसान: देहरादून में भाकियू प्रतिनिधिमंडल का आदर सत्कार, स्मार्ट मीटर से टोल विवाद तक हर मुद्दे पर मिला सकारात्मक आश्वासन, गन्ने का बकाया भुगतान व मूल्य वृद्धि पर भी जल्द होगी कार्रवाई”

(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद। टोल प्लाजा बहादराबाद पर धरना दे रहे किसानों को आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के यहां से बुलावा आया। जिस पर भारतीय किसान यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल देहरादून पहुंचा। भाकियू प्रतिनिधिमंडल का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आदर सत्कार किया और उनकी सभी समस्याएं जानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि किसानों का उत्थान उनकी सरकार की प्राथमिकता में है। वह किसानों को किसी भी तरह की कोई तकलीफ न हो, उनका हर स्तर पर सम्मान हो,यह निर्देश प्रशासन को है। उन्होंने किसानों की प्रतिनिधिमंडल की समस्याएं सुनी। जिसमें भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री और मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की ओर से लिखे गए ज्ञापन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपे। जिसमें खेती-बाड़ी के विकास व किसानों की सभी समस्याएं पढ़कर सुनाई गई। भारतीय किसान यूनियन की ओर से दिए गए ज्ञापन में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का निर्णय वापस लिए जाने ,टोल प्लाजा पर किसानों के साथ धक्का मुक्की करने वाले बहादराबाद थाना अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई समेत कई मांग की गई । जिसमें मुख्यमंत्री ने तभी थानाध्यक्ष को चमोली स्थानांतरण करने की बात कही और वही प्रतिनिधि मंडल को मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि जो भी मांग रखी गई है । सब पर सहानुभूति पूर्वक विचार होगा। किसानों की कतई उपेक्षा नहीं होगी। सभी समस्याओं का समाधान जल्द होगा। गन्ने का बकाया भुगतान जल्द कराया जाएगा। नए सत्र के लिए गन्ने का मूल्य समय से घोषित कराया जाएगा। इसमें भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधि मंडल ने गन्ने का मूल्य ₹500 प्रति कुंतल बढ़ाए जाने की मांग रखी है। जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने बताया कि मुख्यमंत्री से सभी विषयों पर सकारात्मक वार्ता हुई है।

ALSO READ  "राहुल-अखिलेश की मुस्कान का क्या है राज? दिल्ली में हुई मुलाकात के बाद यूपी मिशन-2027 और सीट बंटवारे पर तेज हुई सियासी चर्चाएं"

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 6 1 6
Users Today : 606
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 6 1 6
Users Today : 606
Users Yesterday : 861