न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » हड़कंप » ???? बहादराबाद में गत्ता फैक्ट्री अचानक भीषण आग की चपेट में, धुएं से मचा हड़कंप – स्थानीय लोगों की सतर्कता और दमकल की त्वरित कार्रवाई से टली बड़ी जनहानि ????

???? बहादराबाद में गत्ता फैक्ट्री अचानक भीषण आग की चपेट में, धुएं से मचा हड़कंप – स्थानीय लोगों की सतर्कता और दमकल की त्वरित कार्रवाई से टली बड़ी जनहानि ????

(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद। सोमवार तड़के थाना बहादराबाद क्षेत्र के खेड़ली व बेगमपुर मार्ग पर स्थित एक गत्ता प्लांट में अचानक भीषण आग लग गई। घटना के समय फैक्ट्री पूरी तरह बंद थी और कोई कर्मचारी अंदर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि होने से बच गई। अचानक उठते घने धुएं ने आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मचा दी।

धुआं उठता देख लोगों ने दी सूचना

स्थानीय लोगों ने फैक्ट्री से धुआं और लपटें उठती देखी तो तुरंत प्लांट मालिक को खबर दी और दमकल विभाग को फोन कर सूचना दी। थोड़ी ही देर में दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोगों ने भी बाल्टियों और पाइप से पानी डालकर दमकलकर्मियों की मदद की। पुलिस भी मौके पर मौजूद रही और स्थिति पर नजर बनाए रही।

आग से बड़ा नुकसान, कारण स्पष्ट नहीं

फैक्ट्री में आग लगने से एक वाहन समेत अंदर रखा कच्चा माल और अन्य सामग्री जलकर राख हो गई।

हालांकि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है, प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

 

इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। फिलहाल दमकल विभाग और पुलिस आगजनी की जांच कर रहे हैं और सही कारणों का पता लगाया जारहा है।

 

ALSO READ  “कनखल में महिला से दिनदहाड़े चेन लूटकर फरार बदमाश, मिश्रा गार्डन में मची अफरा-तफरी — पुलिस ने की चारों ओर नाकाबंदी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 1 8
Users Today : 171
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 1 8
Users Today : 171
Users Yesterday : 930