न्यूज़ फ्लैश
BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज! BIG breaking:: गणेशपुर में धंसती सड़कें, दरकते मकान… कांग्रेस का जल संस्थान पर हल्लाबोल, ADB के कामों में घोटाले का आरोप BIG Breaking:: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर अफसरों को सीधा अल्टीमेटम! 36 दिन से अटकी शिकायतें अब होंगी फटाफट निस्तारित
Home » कार्यवाही » “ऑपरेशन कालनेमि की बड़ी सफलता: ज्वालापुर पुलिस ने ढोंगी तांत्रिकों का किया भंडाफोड़, लाखों की ठगी का खुलासा”

“ऑपरेशन कालनेमि की बड़ी सफलता: ज्वालापुर पुलिस ने ढोंगी तांत्रिकों का किया भंडाफोड़, लाखों की ठगी का खुलासा”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। एसएसपी हरिद्वार के कड़े नेतृत्व में “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत ढोंगी तांत्रिकों पर शिकंजा कसते हुए ज्वालापुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की।वादिया महिला की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विक्रम पुत्र राम सिंह एवं संदीप पुत्र वेदपाल को जटवाड़ा पुल के पास नदी किनारे से दबोच लिया। आरोपित वशीकरण, चमत्कार और औषधि उपचार का झांसा देकर भोले-भाले लोगों से लाखों की ठगी कर रहे थे। आरोपियों से 02 चाकू, गऊ लोचन, रुद्राक्ष, हवन सामग्री, धूपबत्ती, काला धागा, कपूर व अन्य सामान बरामद किया गया।पूछताछ में आरोपितों ने कबूला कि वे लंबे समय से तंत्र-मंत्र और जादू-टोने का भय दिखाकर लोगों को फंसाते थे। मुकदमा अपराध संख्या 437/2025 औषधि एवं चमत्कारी उपचार अधिनियम व धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक अनिल सैनी, कांस्टेबल सुनील शर्मा व अर्जुन चौहान शामिल रहे।

 

Share This
ALSO READ  "चारधाम यात्रा में मिलावटखोरों पर बड़ा प्रहार! पनीर-दूध के सैंपल भरते ही मचा हड़कंप, DM मयूर दीक्षित के आदेश पर हरिद्वार में ताबड़तोड़ छापेमारी"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 7 6 4
Users Today : 821
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 7 6 4
Users Today : 821
Users Yesterday : 886