न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज! BIG breaking:: गणेशपुर में धंसती सड़कें, दरकते मकान… कांग्रेस का जल संस्थान पर हल्लाबोल, ADB के कामों में घोटाले का आरोप BIG Breaking:: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर अफसरों को सीधा अल्टीमेटम! 36 दिन से अटकी शिकायतें अब होंगी फटाफट निस्तारित BIG BREAKING:: गणेशपुर में दिनदहाड़े सनसनी! युवक ने गर्दन पर चाकू से किया वार, पुलिस ने समय रहते पहुंचाया अस्पताल
Home » उड़ान » “योग साधना से लेकर साहित्य साधकों तक और सात्विक विवाह से लेकर पर्यटन को नई उड़ान देने तक, ‘लेखक गाँव’ बनेगा संस्कृति और परंपरा का अद्वितीय केंद्र : त्रिवेन्द्र सिंह रावत”

“योग साधना से लेकर साहित्य साधकों तक और सात्विक विवाह से लेकर पर्यटन को नई उड़ान देने तक, ‘लेखक गाँव’ बनेगा संस्कृति और परंपरा का अद्वितीय केंद्र : त्रिवेन्द्र सिंह रावत”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज प्रकृति की गोद में बसे ‘लेखक गाँव’ का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि ‘लेखक गाँव’ योग, पर्यटन और साहित्य प्रेमियों के लिए एक अद्वितीय केंद्र के रूप में तेजी से पहचान बना रहा है।
त्रिवेंद्र रावत ने यह जानकर प्रसन्नता व्यक्त की कि ‘लेखक गाँव’ अब सात्विक विवाह आयोजनों के लिए भी अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देगी, बल्कि सांस्कृतिक मूल्यों और परंपराओं को भी संरक्षित करेगी।
इस अवसर पर सांसद त्रिवेन्द्र ने ‘लेखक गाँव’ के सूत्रधार, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ से आत्मीय भेंट कर संवाद किया और इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉ. निशंक का यह अभिनव प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
सांसद त्रिवेंद्र रावत ने आशा व्यक्त की कि ‘लेखक गाँव’ प्रदेश के सांस्कृतिक और साहित्यिक पर्यटन को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा।

 

 

Share This
ALSO READ  "खानपुर में उद्यमिता की नई उड़ान: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना की कार्यशाला में महिलाओं को मिला कारोबार का मंत्र, आत्मनिर्भरता की राह हुई आसान"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 6 9 6
Users Today : 753
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 6 9 6
Users Today : 753
Users Yesterday : 886