न्यूज़ फ्लैश
BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज! BIG breaking:: गणेशपुर में धंसती सड़कें, दरकते मकान… कांग्रेस का जल संस्थान पर हल्लाबोल, ADB के कामों में घोटाले का आरोप BIG Breaking:: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर अफसरों को सीधा अल्टीमेटम! 36 दिन से अटकी शिकायतें अब होंगी फटाफट निस्तारित BIG BREAKING:: गणेशपुर में दिनदहाड़े सनसनी! युवक ने गर्दन पर चाकू से किया वार, पुलिस ने समय रहते पहुंचाया अस्पताल BIG BREAKING:: जानकी सेतु के पास नदी के टापू में फंसा 19 साल का युवक, रात के अंधेरे में SDRF ने चलाया खतरनाक रेस्क्यू ऑपरेशन, सुरक्षित निकाला बाहर! BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी से मिले जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित पदाधिकारी, बोले—सहकारिता को बनाएंगे और मजबूत
Home » कार्यवाही » ⚡ हरिद्वार पुलिस की जबरदस्त कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर मुंबई–सूरत ले जाने वाला आरोपी अमन चढ़ा हत्थे, डिजिटल साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र से खुला राज, बच्ची को सुरक्षित छुड़ाया गया – SSP के निर्देशन में ज्वालापुर पुलिस की बड़ी सफलता ⚡

⚡ हरिद्वार पुलिस की जबरदस्त कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर मुंबई–सूरत ले जाने वाला आरोपी अमन चढ़ा हत्थे, डिजिटल साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र से खुला राज, बच्ची को सुरक्षित छुड़ाया गया – SSP के निर्देशन में ज्वालापुर पुलिस की बड़ी सफलता ⚡

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस को मिली सफलता

नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को दबोचा

डिजिटल साक्ष्य और मैनुअल पुलिसिंग के ज़रिए आरोपित आया क़ब्ज़े में

नाबालिग को आरोपी द्वारा मुम्बई, सूरत (गुजरात) में ले जाया गया उसके बाद हरिद्वार छोड़ दिया गया

दिनांक 15/08/2025 को वादी , निवासी ज्वालापुर, हरिद्वार द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र 15 वर्ष) के घर से बिना बताए चले जाने के संबंध में तहरीर दी गई।

इस पर कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा अपराध संख्या 423/2025, धारा 137(2) BNS पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा प्रकरण नाबालिग बच्ची का होने पर मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह को निर्देशित किया गया जिस पर उप निरीक्षक ललिता चुफाल के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया।

टीम द्वारा घटना स्थल से डिजिटल साक्ष्य, CCTV फुटेज एकत्रित कर, मुखबिर तंत्र सक्रिय कर एवं सुराग-रसी/पता-रसी करते हुए, दिनांक 23/08/2025 को मुखबिर खास की सूचना पर आरोपी अमन पुत्र सतपाल को रेगुलेटर पुल के पास से हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया कि वह 15/08/2025 को नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर हरिद्वार से मुंबई ले गया था। बाद में सूरत (गुजरात) से वापस लौटने के पश्चात 19/08/2025 को बालिका को हरिद्वार छोड़कर स्वयं मुजफ्फरनगर चला गया।

मामले में धारा 64(1) एवं 3(क)/4 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई है। आरोपित के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

नाम पता आरोपित
अमन पुत्र सतपाल निवासी बागोवली, थाना नई मंडी, जिला मुजफ्फरनगर (उ.प्र.)

ALSO READ  "ऑपरेशन प्रहार: बहादराबाद पुलिस ने अवैध चाकू के साथ युवक को किया गिरफ्तार"

पुलिस टीम

  1. उप निरीक्षक ललिता चुफाल
  2. कांस्टेबल खजान चौहान
  3. कांस्टेबल अनिल चौहान

250 शब्दों में लिखो

Share This

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 6 2 4
Users Today : 681
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 6 2 4
Users Today : 681
Users Yesterday : 886