न्यूज़ फ्लैश
“हरियाली तीज के उल्लास संग गूंजा देशभक्ति का रंग, इमैक की महिलाओं ने सजाया यादगार महोत्सव” “समुद्र मंथन की भव्य थीम से सजेगा कुंभ का स्वागत द्वार, मंडावर से दिखेगी देवभूमि की दिव्य-सांस्कृतिक झलक” “कुंभ 2027 की तैयारियों में तेजी: पेयजल योजनाओं का दयानंद सरस्वती ने लिया जायजा, अफसरों को दिए सख्त निर्देश” “भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड का दमदार दबदबा, तीरथ रावत बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष—बलूनी समेत चार दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी” “रक्तदान की आड़ में खून का काला कारोबार! लक्सर पुलिस का बड़ा एक्शन, 27 यूनिट रक्त और ब्लड कलेक्शन उपकरण बरामद—5 आरोपी गिरफ्तार” “टनल हादसे पर आयुक्त सख्त, रेस्क्यू में तेजी के साथ श्रमिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता”
Home » बवाल » “ढंडेरा में भाजपा नेताओं में बवाल: मंडल अध्यक्ष और पूर्व अध्यक्ष के बीच कहासुनी से हाथापाई, समर्थकों संग पहुंचे कोतवाली”

“ढंडेरा में भाजपा नेताओं में बवाल: मंडल अध्यक्ष और पूर्व अध्यक्ष के बीच कहासुनी से हाथापाई, समर्थकों संग पहुंचे कोतवाली”

(शहजाद अली हरिद्वार) रुड़की। ढंडेरा क्षेत्र से भाजपा संगठन में बड़ा विवाद सामने आया है। जानकारी के अनुसार भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास पाल और वार्ड 9 के सभासद प्रतिनिधि अभिषेक तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष जसबीर सिंह के बीच तीखी कहासुनी के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष अपने-अपने समर्थकों के साथ रुड़की कोतवाली पहुंच गए। इस दौरान माहौल बेहद तनावपूर्ण रहा।भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास पाल ने जसबीर सिंह और उनके पुत्र अभिषेक पर व्यक्तिगत दुर्व्यवहार और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया।

वहीं दूसरी ओर जसबीर सिंह और अभिषेक ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि यह सब राजनीतिक द्वेष के चलते किया जा रहा है।

उनका दावा है कि आरोप बेबुनियाद हैं और उन्हें संगठन में बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।

फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 4 8 7
Users Today : 32
Users Yesterday : 523
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 4 8 7
Users Today : 32
Users Yesterday : 523