न्यूज़ फ्लैश
BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज! BIG breaking:: गणेशपुर में धंसती सड़कें, दरकते मकान… कांग्रेस का जल संस्थान पर हल्लाबोल, ADB के कामों में घोटाले का आरोप BIG Breaking:: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर अफसरों को सीधा अल्टीमेटम! 36 दिन से अटकी शिकायतें अब होंगी फटाफट निस्तारित
Home » निर्देश » जितेन्द्र आत्महत्या कांड पर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत का सख्त रुख – दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, पीड़ित परिवार को मिलेगा न्याय

जितेन्द्र आत्महत्या कांड पर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत का सख्त रुख – दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, पीड़ित परिवार को मिलेगा न्याय

(शहजाद अली हरिद्वार)पौड़ी । पौड़ी जनपद के तलसारी गांव निवासी जितेंद्र कुमार के आत्महत्या प्रकरण पर सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गहरा शोक व्यक्त करते हुये इसे अत्यंत दुःखद घटना बताया। उन्होंने मृतक के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुये कहा कि इस कठिन घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है। डॉ रावत ने कहा कि दोषी चाहे कोई भी हो उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा।

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने घटना की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी से तत्काल बात की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि मामले की त्वरित, निष्पक्ष व पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाय ताकि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिल सके।

डॉ. रावत ने कहा कि इस घटना के दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा, चाहे आरोपी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो। उनके विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं को बिलकुल भी सहन नहीं किया जायेगा और पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को मामले को संवेदनशीलता से लेने और मृतक के परिजनों को सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश भी दिये।

 

Share This
ALSO READ  “हरिद्वार में ‘कफ सिरप क्लीनिंग ऑपरेशन’! अनीता भारती की टीम ने मेडिकल स्टोर्स पर मचाई हलचल, दूषित दवाओं पर कसता शिकंजा”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 8 0 2
Users Today : 859
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 8 0 2
Users Today : 859
Users Yesterday : 886