न्यूज़ फ्लैश
“साइबर ठगों पर अब सबसे बड़ा वार! RBI और उत्तराखण्ड पुलिस ने बनाया 24×7 एक्शन प्लान, ठगी की रकम तुरंत होगी फ्रीज!” “हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, बड़ा बाजार में छापेमारी कर प्रतिबंधित सामग्री जब्त” “5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस! अब चूक गए तो वोट देने का अधिकार पड़ सकता है प्रभावित, 3 अगस्त से हर बूथ पर लगेगा विशेष शिविर” “जन्म नहीं, श्रेष्ठ कर्म बनाते हैं महान” — भगवानपुर से सीएम धामी ने फूंका समरसता का बिगुल! “मेहनत, ईमानदारी और समर्पण का मिला सम्मान — हरीश अधिकारी बने निरीक्षक, SSP ने पहनाए स्टार!” “कांवड़ यात्रा में माहौल बिगाड़ने की साजिश नाकाम, कांवड़ियों को उकसाने वाले दिल्ली के 4 युवक गिरफ्तार!”
Home » चेतावनी » “रुड़की नगर निगम में बवाल: पार्षद के देवर की अभद्रता से भड़के कर्मचारी, हड़ताल पर उतरे, शुक्रवार से शहर की सफाई व्यवस्था ठप करने की चेतावनी”

“रुड़की नगर निगम में बवाल: पार्षद के देवर की अभद्रता से भड़के कर्मचारी, हड़ताल पर उतरे, शुक्रवार से शहर की सफाई व्यवस्था ठप करने की चेतावनी”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। नगर निगम स्ट्रीट लाइट के कर्मचारी द्वारा पार्षद के देवर पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। मामले में नगर निगम के कर्मचारी कार्यालय बंद करके हड़ताल पर चले गए।इसके साथ ही कर्मचारियों ने शुक्रवार से शहर की सफाई व्यवस्था ठप किए जाने की चेतावनी दी है।
रुड़की नगर निगम में स्ट्रीट लाइट का काम देखने वाले कर्मचारी सावन ने बताया कि आज सुबह वार्ड नंबर 36 से पार्षद के देवर साहिल नगर निगम में आए और उन्होंने वार्ड की लाइटें देखने को कहा। सावन के अनुसार बीते रोज पूरे दिन उसी वार्ड में उन्होंने काम किया था तो आज दूसरे वार्ड में काम शुरू कर दिया था। सावन के अनुसार उन्होंने अगले दिन वार्ड में काम करने की बात कही तो साहिल भड़क गया और गाली गलौज करते हुए अभद्रता शुरू कर दी। सावन के अनुसार उन्होंने बात संगठन के अध्यक्ष धनप्रकाश को बताई। जिसके बाद नगर निगम कर्मचारियों ने कार्यालय में तालाबंदी करते हुए हड़ताल की घोषणा कर दी। वहीं सभागार में बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि जब तक पार्षद के देवर सार्वजनिक माफी नहीं मांगेंगे तो निगम के कर्मचारी काम नहीं करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि शुक्रवार से शहर की सफाई व्यवस्था ठप कर दी जाएगी

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 3 3 5 8
Users Today : 1003
Users Yesterday : 723
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 3 3 5 8
Users Today : 1003
Users Yesterday : 723