न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: हरिद्वार जीआरपी की जन्माष्टमी में दिखा भक्ति का रंग, 120 नन्हे कलाकारों ने मचाया धमाल BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान
Home » कार्यवाही » हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 वर्षीय बच्ची के अपहरण, मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में फरार महिला आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 वर्षीय बच्ची के अपहरण, मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में फरार महिला आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने नाबालिग बच्ची के अपहरण, जान से मारने की धमकी, गाली-गलौज और मारपीट के मामले में फरार चल रही एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई।

मामला 22 जुलाई 2025 का है, जब वादिया निवासी सुभाष नगर, ज्वालापुर की स्कूटी रोककर आरोपियों—दीपक सैनी, प्रवीण सैनी, रणवीर सैनी और तीन महिलाओं—ने उनकी 4 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर लिया था। विरोध करने पर वादिया से गाली-गलौज व मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। वादिया की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्ची को आरोपियों से छुड़ाया। इस घटना पर कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा संख्या 383/2025 दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर के नेतृत्व में टीमें गठित की गईं। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, मुखबिरों और लगातार दबिश के जरिए सुराग जुटाए।

11 अगस्त 2025 को पुलिस ने नामजद महिला आरोपी, जो मूल रूप से ग्राम ल्वाणी, थाना थराली, जिला चमोली की निवासी और वर्तमान में मदनपुरी, दिल्ली में रह रही थी, को कोतवाली रानीपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। मुकदमे में धारा 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक सोनल रावत और महिला कांस्टेबल सुल्ताना बानो शामिल रहीं।

 

ALSO READ  "हरिद्वार में ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्त एक्शन: नशे में धुत होंडा सिटी चालक गिरफ्तार, हूटर बजाने पर भी हुई कार्रवाई, वाहन सीज"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 4 5
Users Today : 298
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 4 5
Users Today : 298
Users Yesterday : 930