न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » निर्देश » आपदा राहत कार्यों को तेज़ करने के निर्देश: उत्तराखण्ड डीजीपी दीपम सेठ ने हर्षिल-धराली में किया स्थलीय निरीक्षण, लापता लोगों की तलाश को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

आपदा राहत कार्यों को तेज़ करने के निर्देश: उत्तराखण्ड डीजीपी दीपम सेठ ने हर्षिल-धराली में किया स्थलीय निरीक्षण, लापता लोगों की तलाश को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

(शहजाद अली हरिद्वार)उत्तराखण्ड के पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ ने 8 अगस्त 2025 को उत्तरकाशी जनपद के हर्षिल और धराली क्षेत्र का दौरा कर आपदा प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया। डीजीपी ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति का जायजा लिया और रेस्क्यू में लगी पुलिस, एसडीआरएफ, अग्निशमन व अन्य एजेंसियों को बचाव कार्यों में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिए।डीजीपी सेठ ने आपदा प्रभावित स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और घटना से जुड़े तथ्यों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता लापता लोगों की जल्द से जल्द तलाश करना है। उन्होंने सभी एजेंसियों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए राहत और बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।स्थलीय निरीक्षण के बाद डीजीपी ने उत्तरकाशी जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन सभागार में रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि खराब मौसम और विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद राहत कार्य सराहनीय रूप से जारी हैं। फंसे हुए लोगों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।उन्होंने सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों और भ्रामक जानकारियों पर भी चिंता व्यक्त की और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने सोशल मीडिया की सतत निगरानी रखने पर जोर दिया।इस दौरान बैठक में एडीजी एपी अंशुमान, आईजी गढ़वाल श्री राजीव स्वरूप, आईजी एसडीआरएफ श्री अरुण मोहन जोशी, एसपी उत्तरकाशी श्रीमती सरिता डोबाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

Share This
ALSO READ  हरिद्वार में कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं पर सीएम पुष्कर सिंह धामी और विधायक मदन कौशिक ने संभाली कमान, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 3 6 0
Users Today : 24
Users Yesterday : 1393
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 3 6 0
Users Today : 24
Users Yesterday : 1393