न्यूज़ फ्लैश
“पीएम किसान की 23वीं किस्त का ऐलान: 20 जून को किसानों के खातों में आएंगे ₹2000, करोड़ों अन्नदाताओं को मिलेगी बड़ी राहत” “डीपीआरओ पर गिरी शासन की गाज: गंभीर शिकायतों के बाद पद से हटाए गए अतुल प्रताप सिंह, जांच के लिए बनी तीन सदस्यीय समिति” “हरिद्वार में तीरंदाजी का महाकुंभ शुरू, 27 राज्यों के 700 से अधिक धनुर्धर मैदान में; विजेताओं को मिलेगा असली सोने का मेडल” “जनहित सर्वोपरि: दिशा समिति की बैठक में त्रिवेंद्र रावत ने अधिकारियों को दी चेतावनी, योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाना होगा” “योग की ओर बढ़ेंगे कदम, स्वस्थ भारत का होगा संकल्प: हरिद्वार में आयुष मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में कल गूंजेगा “रन फॉर योग” अभियान” “थाना बुग्गावाला पुलिस का ओवरलोडिंग पर बड़ा प्रहार, खनन सामग्री से भरी 3 ट्रैक्टर-ट्रालियां सीज, वाहन चालकों में मचा हड़कंप”
Home » अभियान » “हरिद्वार के शिवालिक नगर में अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का सख्त अभियान: पुलिस सुरक्षा में नगर पालिका व BHEL की संयुक्त कार्रवाई से मुख्य सड़क हुई अतिक्रमणमुक्त”

“हरिद्वार के शिवालिक नगर में अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का सख्त अभियान: पुलिस सुरक्षा में नगर पालिका व BHEL की संयुक्त कार्रवाई से मुख्य सड़क हुई अतिक्रमणमुक्त”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार जनपद के शिवालिक नगर क्षेत्र में मुख्य सड़क पर लंबे समय से हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। इस अभियान में पुलिस बल की मौजूदगी में शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए प्रशासन, नगर पालिका एवं BHEL की संयुक्त टीमों ने मिलकर अतिक्रमण हटाया।मुख्य सड़क पर दुकानदारों व अन्य लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण से राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। आए दिन जाम की स्थिति बनती थी, जिससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और आपातकालीन सेवाओं को प्रभावित होना पड़ता था। कई बार स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत की थी, जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करने का निर्णय लिया।

संयुक्त टीमों ने पहले अतिक्रमणकर्ताओं को सूचित किया था और स्वेच्छा से हटाने की अपील की थी, लेकिन जब कोई ठोस पहल नहीं हुई, तो सख्त कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान बुलडोजर की मदद से अवैध ढांचे व टिनशेड आदि हटाए गए। इस दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस बल को मुस्तैदी से तैनात किया गया था।

प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि आगे भी अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।

क्षेत्रवासियों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि इससे यातायात में सुधार होगा और नगर की साफ-सफाई भी बेहतर होगी।

 

409 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 7 5 5 8 9
Users Today : 398
Users Yesterday : 718

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 7 5 5 8 9
Users Today : 398
Users Yesterday : 718