न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » कार्यवाही » “कालनेमी बाबा के वेश में घूम रहा था दरिंदा: बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमी के तहत किया गिरफ्तार, धार्मिक आस्था का सहारा लेकर करता था घिनौना अपराध”

“कालनेमी बाबा के वेश में घूम रहा था दरिंदा: बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमी के तहत किया गिरफ्तार, धार्मिक आस्था का सहारा लेकर करता था घिनौना अपराध”

(शहजाद अली हरिद्वार)मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पूरे उत्तराखंड में चलाए जा रहे ऑपरेशन कालनेमी के तहत हरिद्वार पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बच्ची से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी दीपक सैनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भगवान शिव का वेश धारण कर कालनेमी बाबा बनकर चंडीघाट क्षेत्र में घूम रहा था।पुलिस को देख संदिग्ध हरकतों के चलते जब उसे रोका गया और पूछताछ की गई, तो उसने अपना नाम दीपक सैनी निवासी सुभाष नगर, ज्वालापुर बताया। जांच में सामने आया कि वह श्यामपुर थाने में दर्ज पोक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में वांछित है। आरोपी मासूम बच्चियों और महिलाओं को मनोकामना पूर्ति का लालच देकर अपना शिकार बनाता था।

गिरफ्तारी को लेकर संयुक्त रूप से कोतवाली ज्वालापुर, थाना श्यामपुर और सीआईयू हरिद्वार की टीमें काम कर रही थीं। टीमों के पर्यवेक्षण में एसपी सिटी और सीओ सिटी की अहम भूमिका रही।

आरोपी का आपराधिक इतिहास लंबा है। उस पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, बलवा और धार्मिक स्वतंत्रता को आघात पहुंचाने जैसे गंभीर आरोप हैं। पुलिस अब अन्य पीड़िताओं की भी तलाश कर रही है ताकि आरोपी को उसके अपराधों की सख्त सजा दिलाई जा सके।

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अगुवाई में चल रही यह कार्यवाही प्रदेश में ढोंगी बाबाओं और धार्मिक आस्था का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ एक सख्त संदेश है। आमजन इस कार्यवाही की जमकर सराहना कर रहे हैं।

ALSO READ  "हरिद्वार में गैस कालाबाजारी पर जिलाधिकारी का सख्त शिकंजा: छापेमारी में 17 अवैध सिलेंडर जब्त, काले धंधे का बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार—पूर्ति विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से मचा हड़कंप!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 3 2
Users Today : 253
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 3 2
Users Today : 253
Users Yesterday : 522