न्यूज़ फ्लैश
“देवस्थल से गूंजा भारत का वैज्ञानिक स्वाभिमान: राज्यपाल गुरमीत सिंह बोले— एरीज बना आत्मनिर्भर भारत की अंतरिक्ष शक्ति का प्रतीक, विज्ञान को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान” “पीएम किसान की 23वीं किस्त का ऐलान: 20 जून को किसानों के खातों में आएंगे ₹2000, करोड़ों अन्नदाताओं को मिलेगी बड़ी राहत” “डीपीआरओ पर गिरी शासन की गाज: गंभीर शिकायतों के बाद पद से हटाए गए अतुल प्रताप सिंह, जांच के लिए बनी तीन सदस्यीय समिति” “हरिद्वार में तीरंदाजी का महाकुंभ शुरू, 27 राज्यों के 700 से अधिक धनुर्धर मैदान में; विजेताओं को मिलेगा असली सोने का मेडल” “जनहित सर्वोपरि: दिशा समिति की बैठक में त्रिवेंद्र रावत ने अधिकारियों को दी चेतावनी, योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाना होगा” “योग की ओर बढ़ेंगे कदम, स्वस्थ भारत का होगा संकल्प: हरिद्वार में आयुष मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में कल गूंजेगा “रन फॉर योग” अभियान”
Home » कार्यवाही » बहादराबाद थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 100 किलो गोमांस और गौकशी उपकरणों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, मौके से गाय के अवशेष बरामद

बहादराबाद थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 100 किलो गोमांस और गौकशी उपकरणों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, मौके से गाय के अवशेष बरामद

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। : 06 अगस्त 2025 — हरिद्वार पुलिस की सख्त निगरानी और चैकिंग अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना बहादराबाद के अन्तर्गत चौकी शान्तरशाह प्रभारी उपनिरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान ग्राम भौरी डेरा के पास पेट्रोल पंप के निकट एक मुखबिर ने सूचना दी कि पास के रास्ते पर नदी किनारे कुछ लोग गौकशी कर रहे हैं।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी। एक व्यक्ति को हाथ में चुरा लिए मौके से गिरफ्तार किया गया जबकि उसका साथी खेतों में भाग निकला। पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम इस्लाम पुत्र जमील निवासी ग्राम रनसुरा, कोतवाली लक्सर, उम्र 35 वर्ष बताया, जबकि फरार आरोपी की पहचान शाहरुख पुत्र मुन्तयाज के रूप में हुई।मौके से लगभग 100 किलोग्राम मांस (छोटे-बड़े टुकड़े), गाय का सिर, खाल, एक कुल्हाड़ी और अन्य अवशेष बरामद किए गए। पशु चिकित्साधिकारी की देखरेख में मांस का नमूना लेकर शेष मांस को अम्लीय छिड़काव कर नष्ट किया गया।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना बहादराबाद में गोवंश संरक्षण अधिनियम 2007 की धारा 3/5/11 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस टीम: उ.नि. खेमेन्द्र गंगवार, कांस्टेबल अंकित प्रजापति, कांस्टेबल चन्दन सिंह, थाना बहादराबाद।

1,126 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 7 5 6 2 6
Users Today : 435
Users Yesterday : 718

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 7 5 6 2 6
Users Today : 435
Users Yesterday : 718