न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:जनसुनवाई में डीएम मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन—44 शिकायतों में 26 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर अफसरों को सख्त निर्देश BIG BREAKING:रानीपुर में विकास को मिली रफ्तार! नागेश्वर धाम-सक्षम विहार में सड़क निर्माण का शुभारंभ, बेहतर आवागमन की जगी उम्मीद BIG BREAKING:किश्तों के विवाद पर भड़के मोबाइल डीलर, बजाज फाइनेंस कार्यालय का किया घेराव—कोड बंद करने पर आंदोलन की चेतावनी BIG BREAKING:स्वच्छ हरिद्वार को लेकर DM मयूर दीक्षित सख्त, सफाई अभियान की होगी निरंतर मॉनिटरिंग; सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर कार्रवाई के निर्देश BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 दरोगा-एएसआई के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकियों पर नई तैनाती BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल
Home » निरीक्षण » ऑनलाइन पोर्टलों की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करें – सीओ बुग्गावाला संजय चौहान

ऑनलाइन पोर्टलों की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करें – सीओ बुग्गावाला संजय चौहान

(शहजाद अली हरिद्वार)बुग्गावाला। क्षेत्राधिकारी बुग्गावाला संजय चौहान ने थाना बुग्गावाला का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण करते हुए थाना कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष एवं ऑनलाइन कार्यप्रणाली की समीक्षा की।इस दौरान उन्होंने सीसीटीएनएस और CAS सॉफ्टवेयर में नियमित और गुणवत्तापूर्ण प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सीओ चौहान ने विशेष रूप से सीएम पोर्टल, जनसुनवाई पोर्टल एवं अन्य डिजिटल प्लेटफार्मों पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि ये पोर्टल जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम हैं, जिनके माध्यम से आमजन अपनी समस्याएं सीधे पुलिस तक पहुंचा रहे हैं। ऐसे में शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तय समयसीमा में संबंधित शाखाओं को कार्रवाई रिपोर्ट भेजना आवश्यक है।

इसके अतिरिक्त, चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट जांच एवं अन्य ऑनलाइन अनुरोधों को भी प्राथमिकता देते हुए शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में पुलिस की दक्षता और जवाबदेही इन तकनीकी माध्यमों के प्रभावी उपयोग से ही स्पष्ट होती है।

निरीक्षण के दौरान थाने के अभिलेखों, मालखाने एवं साफ-सफाई की व्यवस्था को भी संतोषजनक पाया गया।

ALSO READ  "अल्मोड़ा जिला कारागार पहुंचे जिला जज श्रीकांत पाण्डेय, डीएम अंशुल सिंह और एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का किया उद्घाटन"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 1 0 3
Users Today : 848
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 1 0 3
Users Today : 848
Users Yesterday : 1179