न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: राजनाथ सिंह का कार्यकर्ताओं को मंत्र: ‘संगठन ही भाजपा की असली ताकत’, उत्तराखंड में तीसरी बार सरकार बनाने का दिया लक्ष्य BIG BREAKING:: IFFI-2026 में उत्तराखण्ड का जलवा! ₹3 करोड़ तक फिल्म सब्सिडी, खूबसूरत लोकेशन और शूटिंग के लिए फिल्मकारों को खुला न्योता BIG BREAKING:: कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर हरिद्वार में प्रशासन अलर्ट, 8 जोन और 30 सेक्टरों में मजिस्ट्रेटों की तैनाती; सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम BIG BREAKING:: विश्व मात्स्यिकी दिवस पर गंगा संरक्षण का संदेश, सीएम धामी ने अमरापुर घाट पर 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन कर जलीय जैव विविधता बचाने का दिया संकल्प BIG BREAKING:: नशे के खिलाफ जंग में अभिभावकों की भूमिका अहम, युवाओं को नशे की दलदल से बचाने के लिए एडीजी ने किया जागरूकता का आह्वान BIG BREAKING:: संस्कार, सेवा और समर्पण से बनेगा समर्थ राष्ट्र, राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने शताब्दी समारोह में दिया राष्ट्र निर्माण और युवा शक्ति का संदेश
Home » हादसा » उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उत्तरकाशी के थराली गांव में बादल फटने से तबाही, दर्जनों लापता, घर जमींदोज, सीएम धामी की सख्त निगरानी में राहत-बचाव अभियान तेज

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उत्तरकाशी के थराली गांव में बादल फटने से तबाही, दर्जनों लापता, घर जमींदोज, सीएम धामी की सख्त निगरानी में राहत-बचाव अभियान तेज

(शहजाद अली हरिद्वार)उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के थराली गांव स्थित खीर गंगा क्षेत्र में मंगलवार को बादल फटने की बड़ी घटना सामने आई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इस प्राकृतिक आपदा के कारण कई लोग लापता बताए जा रहे हैं और कुछ के मलबे में दबे होने की आशंका है।घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए और साफ कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री स्वयं स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और उच्च अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं।एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके के लिए रवाना कर दी गई हैं और स्थानीय प्रशासन भी पूरी तत्परता के साथ राहत व बचाव कार्यों में जुटा हुआ है। बताया जा रहा है कि बादल फटने से भारी मात्रा में मलबा बहकर आया, जिससे कई घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।प्रशासन ने प्रभावित ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य शुरू कर दिया है और अस्थायी राहत शिविरों की स्थापना की जा रही है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, अभी तक जनहानि के स्पष्ट आंकड़े सामने नहीं आए हैं, लेकिन स्थिति गंभीर बनी हुई है।

प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि अफवाहों से बचें और केवल सरकारी सूचना पर ही भरोसा करें।

राहत कार्य लगातार जारी हैं और सरकार प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए संकल्पित है।

ALSO READ  "हरिद्वार में बड़ा हादसा! कांवड़ियों की कार की जोरदार टक्कर, युवक घायल, पुलिस ने खुलवाया हाईवे का जाम"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 6 3 5 2
Users Today : 119
Users Yesterday : 414
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 6 3 5 2
Users Today : 119
Users Yesterday : 414