न्यूज़ फ्लैश
BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज! BIG breaking:: गणेशपुर में धंसती सड़कें, दरकते मकान… कांग्रेस का जल संस्थान पर हल्लाबोल, ADB के कामों में घोटाले का आरोप BIG Breaking:: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर अफसरों को सीधा अल्टीमेटम! 36 दिन से अटकी शिकायतें अब होंगी फटाफट निस्तारित
Home » कार्यवाही » “धर्मनगरी में अश्लील इशारों से राहगीरों को लुभाने वाली 4 महिलाएं गिरफ्तार – बस अड्डा और रेलवे स्टेशन पर हरिद्वार पुलिस की बड़ी छापेमारी, SSP डोबाल ने दिया सख्त संदेश”

“धर्मनगरी में अश्लील इशारों से राहगीरों को लुभाने वाली 4 महिलाएं गिरफ्तार – बस अड्डा और रेलवे स्टेशन पर हरिद्वार पुलिस की बड़ी छापेमारी, SSP डोबाल ने दिया सख्त संदेश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार कोतवाली नगर पुलिस ने आज 13 अगस्त को बस अड्डे और रेलवे स्टेशन के पास औचक छापेमारी कर सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील इशारे कर राहगीरों को लुभाने वाली चार महिलाओं को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह के नेतृत्व में की गई।पुलिस को स्थानीय व्यापारियों और यात्रियों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ महिलाएं बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन के आसपास अश्लील इशारे कर लोगों को परेशान कर रही हैं।

इस पर पुलिस टीम ने दबिश देकर चार महिलाओं—जो बिजनौर (उत्तर प्रदेश), सहारनपुर (उत्तर प्रदेश), पानीपत (हरियाणा) और रोशनाबाद (हरिद्वार) की निवासी हैं—को मौके से पकड़ा। इनके खिलाफ कोतवाली हरिद्वार में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की इस सख्त कार्यवाही का स्थानीय व्यापारियों, यात्रियों और आमजन ने स्वागत करते हुए ऐसे तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाने की मांग की। हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि धर्मनगरी के माहौल को खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी और जिस्मफरोशी जैसे अवैध कार्यों से मुनाफा कमाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Share This
ALSO READ  "दलित नेता योगेश पर हमले का मास्टरमाइंड चढ़ा पुलिस के हत्थे — रुड़की पुलिस ने दबोचे दो आरोपी, वारदात में इस्तेमाल कार भी बरामद"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 7 6 8
Users Today : 825
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 7 6 8
Users Today : 825
Users Yesterday : 886