(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। थाना सिडकुल क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट, फायरिंग और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर सिडकुल पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और मैनुअल पुलिसिंग के आधार पर यह सफलता हासिल की।
जानकारी के अनुसार 5 मार्च 2026 को प्रमोद पाल की तहरीर पर थाना सिडकुल में राजीव पाल समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि सभी आरोपी एक राय होकर लाठी-डंडों और तलवार से लैस होकर वादी के घर में घुस आए और परिवार के साथ मारपीट करते हुए गाली-गलौज की। इतना ही नहीं, आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर भी किया और गंभीर धमकियां दीं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद 7 मार्च को सिडकुल पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए जतिन उर्फ भारत, राजीव पाल, रोहन सिंह और सागर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम
1. उपनिरीक्षक नितेश शर्मा – थानाध्यक्ष,
2. व0उ0नि0 देवेन्द्र तोमर
3. उ0नि0 अनिल बिष्ट
4. हे0का0 संजय सिंह
5. हे0का0 देशराज
6. हे0का0 जितेन्द्र मलिक
7. का0 रोहित कुमार
7. का0 गजेन्द्र तोमर
8. का0 अनिल कण्डारी
9. का0 मनीष
10. का0 अरविन्द कुमार















































